लाइव न्यूज़ :

नोएडा-गाजियाबाद के लोगों के लिए जरूरी खबर, 20 दिन तक नहीं होगी गंग नहर से पानी की सप्लाई, ये है वजह

By भाषा | Updated: October 6, 2022 19:12 IST

नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को अगले 20 दिन तक पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गंग नहर की सफाई के कारण गंगा जल की आपूर्ति बंद कर दी गई है।

Open in App

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में निवासियों को अगले 20 दिन तक पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि गुरुवार से गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई है। नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि गंग नहर की सफाई के कारण गंगा जल की आपूर्ति बंद की गई है और 26 अक्टूबर के बाद गंग नहर में पानी छोड़ा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गंग नहर की सफाई के लिए प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में करीब 20 दिन के लिए गंग नहर में पानी की आपूर्ति रोकी जाती है। त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहरवासियों के लिए जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गंग नहर से आपूर्ति बाधित होने के बाद दो-तीन दिन तक स्टोर किए गए पानी से काम चलाया जाएगा। इसके बाद भूमिगत जलाशय के पानी की आपूर्ति की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा है कि जहां पानी की समस्या होगी, वहां टैंकर से भी पानी भिजवाया जाएगा। नोएडा के अलावा पड़ोसी गाजियाबाद जिले में भी गंग नहर से होने वाली जलापूर्ति को बंद कर दिया गया है। 

टॅग्स :नोएडा समाचारदिल्ली-एनसीआरगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारतVIDEO: उत्तम नगर से गुरुग्राम तक बारिश-ओलावृष्टि, लोगों को गर्मी से राहत

ज़रा हटकेViral Video: जूनियर छात्रा को मारे थप्पड़, दी गालियां; नोएडा की यूनिवर्सिटी का खौफनाक वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

क्राइम अलर्टGhaziabad: मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला, गर्भवती महिला समेत 9 लोग लहूलुहान; इलाके में तनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज