लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं, 57 नये मामले

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:24 IST

Open in App

दिल्ली में कोविड-19 से शुक्रवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि 57 नये मामले दर्ज किए गए। शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक शहर में संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से 11वीं बार ऐसा हुआ है जब एक दिन में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 18 जुलाई, 24 जुलाई, दो अगस्त, चार अगस्त, आठ अगस्त, 11 अगस्त और 12 अगस्त, 13 अगस्त और 16 अगस्त को भी कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई थी। इस साल दो मार्च को, शहर में कोरोना वायरस के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। उस दिन एक दिन में संक्रमितों की संख्या 217 और संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत थी। अप्रैल-मई के दौरान शहर में दूसरी लहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया था।ताजा बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को, 57 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर बढ़कर 0.08 प्रतिशत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 25 नये मामले सामने आए थे जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम है और दो मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत थी। बुधवार को, शहर में 36 मामले आए थे और चार मरीजों की मौत दर्ज की गई थी जबकि संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज