लाइव न्यूज़ :

कानून से ऊपर कोई नहीं है: अदालत ने घरेलू हिंसा मामले में हनी सिंह के पेश नहीं होने पर कहा

By भाषा | Updated: August 28, 2021 12:55 IST

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने पंजाबी गायक एवं अभिनेता यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए घरेलू हिंसा के मामले में अदालत के समक्ष पेश नहीं होने पर सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा, ‘‘कानून से ऊपर कोई नहीं है। यह देखकर आश्चर्य चकित हूं कि इस मामले को कितने हल्के में लिया जा रहा है।’’ सिंह ने चिकित्सीय आधार पर मामले में पेशी से छूट प्राप्त करने के लिए आवेदन दाखिल किया था, वहीं उनकी पत्नी शालिनी तलवार अदालत में पेश हुईं। अदालत ने नाखुशी जाहिर करते हुए सिंह के वकील से कहा, ‘‘ हनी सिंह हाजिर नहीं हुए। आपने उनका आय हलफनामा दाखिल नहीं किया है और दलीलों के लिए भी तैयार नहीं हैं।’’ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने सिंह को अदालत में पेश होने का एक अंतिम अवसर दिया और उनसे दोबारा इस तरह का आचरण नहीं करने को कहा। शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। सिंह के वकील ईशान मुखर्जी ने तलवार की याचिका पर जवाब दाखिल करते हुए अदालत को बताया कि वह पहले ही आभूषण सहित सभी कीमती सामान अपने साथ ले जा चुकी हैं और वह अपने ससुराल वालों के साथ नोएडा के मकान में 15 दिन में रहने आ सकती हैं। मुखर्जी ने कहा, ‘‘हम उन्हें साथ रखने के लिए तैयार हैं। हम एक दीवार बना देंगे। 15 दिन में उन्हें यह उपलब्ध कराया जा सकता है।’’ साथ ही मुखर्जी ने कहा कि सिंह के पास करीब चार करोड़ रुपये की दो संपत्तियां हैं, जिनमें से एक करोड़ रुपये मूल्य वाली एक संपत्ति शालिनी तलवार के नाम है। गौरतलब है कि हिर्देश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे। तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही कहा कि सिंह ने उनके साथ धोखा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीझूम उठे फैंस, हनी सिंह ने 30000 लोगों को किया मंत्रमुग्ध, रोहित उगाले ने कहा-जोश के साथ जुनून

बॉलीवुड चुस्कीहनी सिंह का खुलासा- मेरे बायपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने में दुनियाभर के 7 डॉक्टर लगे, कहा- 5 साल फोन पर बात नहीं की, 3 साल टीवी नहीं देखा

बॉलीवुड चुस्कीमैंने 28 लाख में महाराष्ट्र से कार नंबर खरीदा था, हनी सिंह ने कहा- बीमार पड़ने के बाद सभी कार बेच दी

बॉलीवुड चुस्कीट्रक की चपेट में आने के बाद गायक अल्फाज की हालत नाजुक, ICU में हैं सिंगर, हनी सिंह ने लोगों से की ये अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील