झूम उठे फैंस, हनी सिंह ने 30000 लोगों को किया मंत्रमुग्ध, रोहित उगाले ने कहा-जोश के साथ जुनून

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 2, 2024 06:25 PM2024-04-02T18:25:46+5:302024-04-02T18:29:01+5:30

हनी सिंह ने अपने बेहद पॉपुलर गानों के माध्यम से जमकर धूम मचाई, जिससे मंच पर मस्ती और उत्साह की लहर छाई रही।

mumbai Yo Yo Honey Singh Satmat Events and Rohit Ugale Fans crazy 30000 people wave of fun and excitement | झूम उठे फैंस, हनी सिंह ने 30000 लोगों को किया मंत्रमुग्ध, रोहित उगाले ने कहा-जोश के साथ जुनून

झूम उठे फैंस, हनी सिंह ने 30000 लोगों को किया मंत्रमुग्ध, रोहित उगाले ने कहा-जोश के साथ जुनून

Highlightsजाने माने एंकर आदित्य राठौड़ ने की जो इस शो के होस्ट रहे। अल्फाज और होमी दिल्लीवाला ने भी सभी फैंस को मनोरंजन का भरपूर आनंद दिया

मुंबईःस्मार्ट इवेंट्स ने फैंस को तोहफा दिया। होली पर फैंस की यादें ताजा कर दी। इस कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने अपने फैंस को एक अद्भुत संगीत के माध्यम से मंत्रमुग्ध होने का अवसर दिया। मुंबई के एमएम आर डीए ग्राउंड पर होली के दिन लगभग 30000 लोगों ने उनके प्रदर्शन का आनंद लिया। यह जानकारी खुद Satmat Events के दूरदर्शी, संस्थापक और सीईओ रोहित उगाले ने लोगों के बीच रखी। हनी सिंह ने अपने बेहद पॉपुलर गानों के माध्यम से जमकर धूम मचाई, जिससे मंच पर मस्ती और उत्साह की लहर छाई रही और इसकी शुरुआत जाने माने एंकर आदित्य राठौड़ ने की जो इस शो के होस्ट रहे। 

हनी सिंह के साथ साथ अल्फाज और होमी दिल्लीवाला ने भी सभी फैंस को मनोरंजन का भरपूर आनंद दिया और इंटिनेशनल डीजे "Vini Vici" द्वारा पूरे इवेंट में चार चांद लग गए, SATMAT EVENTS के इस अद्भुत मेनेजमेंट की सराहना सुर्खियों में है। 2023 में शुरुआत हुई यह कंपनी कम समय में भी एक अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब हो पाई है। 

हनी सिंह के कमबैक के बाद यह उनका पहला सबसे बड़ा कॉन्सर्ट साबित हुआ, जहां उनके फैन्स ने एक बार फिर दिखा दिया की हनी सिंह यह नाम केवल नाम नही बल्कि एक इमोशन है, उनके फैन्स उनके कमबैक को लेकर काफी उत्साहित थे चाहे बॉडी की बात करे या उनके हेयर स्टाइल की हनी सिंह ने अपने फैंस के लिए सभी चीजे फिर से एक बार कर दी है।

जिससे उनके फैन्स को ब्लूटूथ का जमाना याद गया। इसी इवेंट के दौरान, बादशाह और हनी सिंह के बीच म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रहे बीफ पर भी चर्चा हुई,  हनी सिंह ने बिना नाम लिए बादशाह के ऊपर शॉर्ट्स लिए और उन्होंने कहा कि वह जवाब देते नही हैं, क्योंकि उनके फैंस उन्हें जवाब देने नहीं देते, बल्कि उनके फैंस से ही बादशाह परेशान है। 

अपने कॉन्सर्ट के जरिए हनी सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मित्रों नशे से दूर रहा करो, क्योंकि मेरे 5 वर्ष इसमें खराब हो चुके हैं, उनकी यह बात सुनकर पूरा ग्राउंड यो यो के नाम से गूंज उठा।

Web Title: mumbai Yo Yo Honey Singh Satmat Events and Rohit Ugale Fans crazy 30000 people wave of fun and excitement

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे