हनी सिंह का खुलासा- मेरे बायपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने में दुनियाभर के 7 डॉक्टर लगे, कहा- 5 साल फोन पर बात नहीं की, 3 साल टीवी नहीं देखा

By अनिल शर्मा | Published: January 17, 2023 06:24 PM2023-01-17T18:24:46+5:302023-01-18T08:06:20+5:30

हनी सिंह ने कहा ने 5 साल तक फोन पर किसी से बात नहीं की। इस दौरान वह म्यूजिक से भी दूरी बनाए रखे। हनी सिंह ने कहा कि मैंने इतने सालों तक संगीत नहीं बनाया। मैंने 3 साल तक टीवी भी नहीं देखा, क्योंकि खबरों में जो चल रहा था, वह मुझे ट्रिगर कर देगा। 

Honey Singh said It took 7 doctors from all over the world to cure my bipolar disorder | हनी सिंह का खुलासा- मेरे बायपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने में दुनियाभर के 7 डॉक्टर लगे, कहा- 5 साल फोन पर बात नहीं की, 3 साल टीवी नहीं देखा

हनी सिंह का खुलासा- मेरे बायपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने में दुनियाभर के 7 डॉक्टर लगे, कहा- 5 साल फोन पर बात नहीं की, 3 साल टीवी नहीं देखा

Highlightsहनी सिंह ने बताया कि मेरा ब्रेकडाउन हुआ था, दिमाग ने काम करना बंद कर दिया।हनी सिंह ने कहा कि दीपिका पादुकोण ने दिल्ली के एक डॉक्टर की सलाह दी, उसके पास मैं गया।

पंजाबी के मशहूर गायक-रैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी बीमारी को लेकर कहा कि मेरे बायपोलर डिसऑर्डर के बारे में पता चलने पर दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने फोन किया था। हनी सिंह ने बताया कि मेरा ब्रेकडाउन हुआ था, दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। मैंने कहा कि सब बंद कर दो, मुझे पहले ठीक होना है। 

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में हनी सिंह ने कहा कि उनके बायपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने में दुनियाभर के 7 डॉक्टर लगे। गायक ने कहा कि दीपिका ने दिल्ली के एक डॉक्टर की सलाह दी। उसके पास मैं गया। बाकी शाहरुख भाई ने काफी सपोर्ट किया। अक्षय पाजी के फोन आते थे। मैं फोन पर भी बात नहीं करता था, 5 साल फोन पर बात नहीं की किसी से। 

हनी सिंह ने आगे कहा कि  इस दौरान वह म्यूजिक से भी दूरी बनाए रखे। हनी सिंह ने कहा कि मैंने इतने सालों तक संगीत नहीं बनाया। मैंने 3 साल तक टीवी भी नहीं देखा, क्योंकि खबरों में जो चल रहा था, वह मुझे ट्रिगर कर देगा। 

 हनी सिंह ने कहा कि वह बहुत तेज गति से जा रहे थे। बकौल गायक- “मैं ब्रेक नहीं चाहता था, भगवान ने मेरी तरफ से ब्रेक लिया। मैं बहुत तेज गति से जा रहा था। मुझे गंभीर लक्षणों के साथ बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला था। इस प्रक्रिया में सब कुछ नष्ट हो गया था। दवाओं की वजह से मेरा वजन काफी बढ़ गया था। इसमें 7 डॉक्टर लगे। मैंने इसके बारे में एक दस्तावेज भी तैयार किया है कि आखिर क्या हुआ और इस तरह की बीमारी होने पर इससे कैसे निपटा जाए।'' 

हनी सिंह ने एक अन्य साक्षात्कार में बताया था कि उन्हें गाड़ियों का काफी शौक था लेकिन बीमारी के दौरान सब कारें बेच दी। गायक ने कहा था कि मुंबई से अपनी कार के लिए 25 लाख में नंबर खरीदा था। हनी सिंह ने कहा कि अब उन्हें कारों का शौक नहीं रहा। 

Web Title: Honey Singh said It took 7 doctors from all over the world to cure my bipolar disorder

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Yo Yo Honey Singh