लाइव न्यूज़ :

"ईडी, सीबीआई के डर से कोई कुछ बोल नहीं रहा है, क्या यही लोकतंत्र है", अशोक गहलोत ने घेरा मोदी सरकार को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 11, 2022 19:41 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर से टोंक तक 'पदयात्रा' में शामिल होते हुए केंद्र सरकार पर और साथ में केंद्रीय जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाये। सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी, सीबीआई के खौफ से कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े करते मोदी सरकार पर साधा निशाना मौजूदा वक्त में लोकतंत्र को खतरे में बताते हुए गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष को डरा रही हैउन्होंने कहा कि देश के हालात बहुत गंभीर हैं, ऐसे हालात आजादी के बाद कभी नहीं आए हैं

जोधपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े करते हुए मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वो इनके दुरुपयोग से विपक्षी दलों के नेताओं को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने जोधपुर से टोंक तक 'पदयात्रा' में शामिल होते हुए केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये।

मौजूदा हालात को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए अशोक गहलोत ने कहा,"देश के हालात बहुत गंभीर हैं। ऐसे हालात आजादी के बाद कभी नहीं आए। लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं।"

इसके साथ ही अशोक गहलोत ने केंद्र पर विपक्षी दलों को आक्रामक तरीके से दबाने का आरोप लगाते हुए कहा, "कोई भी अगर सरकार की आलोचना करता है तो उसे देशद्रोही बोल कर जेल भेज देते हैं। क्या ये लोकतंत्र है?। ईडी, सीबीआई और आईटी डर के मारे कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।"

दरअसल अशोक गहलोत अपने संबोधन में उस घटना का इशारों में जिक्र कर रहे थे, जिसमें शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी के आरोपों पर लगभग 100 दिन जेल काटने के बाद जेल से रिहाई मिली और राउत को जमानत देते वक्त जज द्वारा ईडी के प्रति बेहद तल्ख टिप्पणी की गई थी।

संजय राउत के संबंध में ईडी की कार्यशाली को कटघरे में खड़ा करते हुए जज एमजी देशपांडे ने कहा कि ईडी ने संजय राउत पर पिक एंड चूज के तहत कार्रवाई की है। जज देशपांडे ने राउत की गिरफ्तारी के मामले में यहां तक कहा कि ईडी का यह कृत्य विच हंट की तरह है।

जज देशपांडे की इस प्रतिकूल टिप्पणी को लेकर कांग्रेस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों के प्रति बेहद आक्रामक तरीके से हमलावर है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि संजय राउत को पात्रा चॉल मामले में जमानत मिलने से यह साफ हो जाता है कि ईडी की सारी कार्रवाई बेहद मनमाने तरीके से और केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों के खिलाफ हो रही है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों की साख में बहुत ज्यादा गिरावट आयी है और यह महज कटपुतली की तरह सरकार के इशारे पर नाचने का काम कर रहे हैं।

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह