लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के रहते कोई हमें आंख उठाकर नहीं देख सकता, देश के नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहींः राजनाथ

By भाषा | Updated: November 22, 2019 20:45 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने से राजनीति में विश्वसनीयता का संकट खत्म हुआ है। लोगों का यह सोचना था कि राजनीति में जो कहते है वह होता नहीं है लेकिन हमने जो कहा वह कर दिखाया। जनसंघ के समय से ही यह हमारे घोषणापत्र में था, जब हमारे पास पूर्ण बहुमत आया हमने अपने वायदों को पूरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री सिंह शुक्रवार शाम शहर के कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि ''पांच अगस्त के बाद जम्मू कश्मीर में कोई भी आम नागरिक नहीं मारा गया है।

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने को एक बड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि इसने राजनीति में विश्वसनीयता के संकट को खत्म किया।

सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने से राजनीति में विश्वसनीयता का संकट खत्म हुआ है। लोगों का यह सोचना था कि राजनीति में जो कहते है वह होता नहीं है लेकिन हमने जो कहा वह कर दिखाया। जनसंघ के समय से ही यह हमारे घोषणापत्र में था, जब हमारे पास पूर्ण बहुमत आया हमने अपने वायदों को पूरा किया।

रक्षा मंत्री सिंह शुक्रवार शाम शहर के कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ''पांच अगस्त के बाद जम्मू कश्मीर में कोई भी आम नागरिक नहीं मारा गया है। जबकि, हमारे सुरक्षा बलों ने कई आतंकवादियों को मार गिराया है और वहां स्थिति अब सामान्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।''

पाकिस्तान पर राजनाथ ने कहा कि वहां आतंकवाद 'उद्योग धंधा' बन चुका है जिसकी वजह से वहां की अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है। पाकिस्तान अपना अस्तित्व भारत के विरोध में देखता है। वहां चीजों के दाम बढ़ रहे है और अर्थव्यवस्था बहुत खराब हालत में है और गिरती जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, हमारे मजबूत प्रधानमंत्री के रहते कोई हमें आंख उठाकर नहीं देख सकता। देश में आर्थिक मंदी और धीमी विकास दर के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुये राजनाथ ने कहा कि भारत 2024 तक पांच ट्रीलियन डालर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है । हम 2025 तक विश्व के पांच आर्थिक शक्ति वाले देशों में शामिल होंगे और अगले 10 से 14 सालों में भारत विश्व के प्रथम तीन आर्थिक शक्ति वाले देशों में शुमार होगा। 

टॅग्स :मोदी सरकारराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज