लाइव न्यूज़ :

राजस्थान बजटः सभी सरकारी स्कूल में शनिवार को ‘नो बैग डे’, 53,151 पदों पर नई भर्तियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 15:11 IST

सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि सरकार सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को 'नो बैग डे' घोषित करेगी, ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पढ़ाई के बोझ से कुछ हद तक कम किया जा सके। बजट में गहलोत ने आगामी वित्त वर्ष में 53,151 नयी भर्तियां करने का प्रावधान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबजट में किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न करों में बदलाव करते हुए 130 करोड़ रुपये की छूट देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए इसे निरोगी राजस्थान सहित सात संकल्पों पर आधाारित बताया और कहा कि इस बजट में कोशिश की गई है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य में विकास की राह बाधित नहीं हो।

सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि सरकार सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को 'नो बैग डे' घोषित करेगी, ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पढ़ाई के बोझ से कुछ हद तक कम किया जा सके। बजट में गहलोत ने आगामी वित्त वर्ष में 53,151 नयी भर्तियां करने का प्रावधान किया है।

उन्होंने बताया कि बजट में किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया गया है। साथ ही गहलोत ने विभिन्न करों में बदलाव करते हुए 130 करोड़ रुपये की छूट देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। उन्होंने गुरुवार को राज्य विधानसभा में सालाना बजट पेश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण उसके राजस्व में कमी आई है और इसका खामियाजा राजस्थान को भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केंद्रीय करों में मिलने वाले हिस्से में 10362 करोड़ रुपये की कटौती की जा रही है।

गहलोत ने कहा ‘‘हमारी संघीय व्यवस्था में राज्यों की वित्तीय स्थिति काफी हद तक केंद्र सरकार की नीतियों तथा निर्णयों पर निर्भर करती है। आज देश की अर्थव्यवस्था के अधिकांश सूचकांक संकेत दे रहे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में बुरे दौर से गुजर रही है।’’ पिछले बजट में जनकल्याणकारी कदमों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि हमने इस बजट में भी ठोस कार्ययोजना पेश करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा ‘‘ हमारे लिए संपूर्ण राजस्थान एक परिवार की तरह है। इस परिवार के लिए मैं सात संकल्पों को इस बजट की प्राथमिकताएं बताना चाहता हूं। ये संकल्प हैं निरोगी राजस्थान, संपन्न किसान, महिला बाल व वृद्ध कल्याण, सक्षम मजदूर छात्र युवा जवान , शिक्षा का परिधान, पानी बिजली व सड़कों का मान, कौशल व तकनीकी प्रधान।’’

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पेश बजट 2020-21 के मुख्य बिंदु इस तरह से हैं :

राजस्व घाटा 12,345.61 करोड़ रुपये अनुमानित

राजकोषीय घाटा 33,922.77 करोड़ रुपये अनुमानित

53181 नयी नौकरियां देने की घोषणा

100 करोड़ रुपये के निरोगी राजस्थान प्रबंधन कोष का गठन

मिलावटखोरों के खिलाफ कड़े कदमों की घोषणा, प्राधिकरण व फास्ट्र ट्रेक अदालतें बनेंगी

कृषि विभाग के लिए 3420.06 करोड़ रुपये का प्रावधान

100 करोड़ रुपये का नेहरू बाल संरक्षण कोष बनेगा

राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड का गठन होगा

100 करोड़ रुपये के पर्यटन विकास कोष की स्थापना होगी

सरकारी विद्यालयों में शनिवार को ‘नो बैग डे’

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का निजी अस्पतालों में इलाज अनिवार्य

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को पांच प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत किया गया

 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज