लाइव न्यूज़ :

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: August 26, 2021 10:38 IST

Open in App

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं आया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामलों की संख्या 7,560 है। यहां कोविड-19 के सात मरीज उपचाराधीन हैं और वे दक्षिण अंडमान जिले में हैं। अन्य दो जिले उत्तर और मध्य अंडमान तथा निकोबार कोविड-19 से मुक्त हैं।उन्होंने बताया कि तीन और लोगों के कोविड-19 से उबरने के साथ ही संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 7,424 हो गयी है।केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 129 पर बनी हुई है। अभी तक कोविड-19 के लिए 4,78,969 नमूनों की जांच की गयी है और संक्रमण दर 1.58 प्रतिशत रही है।उन्होंने बताया कि अंडमान और निकोबार में अभी तक कुल 3,47,299 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल