लाइव न्यूज़ :

अब नहीं चलेंगे कोलकाता में एक भी हुक्का बार, महापौर फिरहाद हाकिम ने किया बंद करने का एलान

By आजाद खान | Updated: December 3, 2022 11:51 IST

इस बैन पर बोलते हुए महापौर फिरहाद हाकिम ने कहा है कि “हुक्का बार में अवैध रूप से मादक पदार्थों के उपयोग के आरोप लगे हैं। युवा पीढ़ी को नशे की लत लग रही है। इसलिए सभी हुक्का बार को बंद करने का आदेश दिया गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में हुक्का बार पर बैन लगा दिया गया है। यह फैसला महापौर फिरहाद हाकिम ने किया है और इसे सख्ती से लागू करने की बात की है। आरोप है कि ये हुक्का बार अवैध रूप से मादक पदार्थों के उपयोग करते थे, ऐसे में यह बैन लगाए गए है।

कोलकाता:कोलकाता शहर में सभी हुक्का बार को बंद करने का एलान किया गया है। यह एलान शुक्रवार को महापौर फिरहाद हाकिम द्वारा किया गया है। 

इस बैन के पीछे बारों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों के उपयोग और युवाओं में बढ़ रहने नशे की लत को कारण बताया गया है। यही नहीं महापौर फिरहाद हाकिम ने पुलिस को सख्त हिदायत दी है वे इस कानून का सही से पालन करें और ऐसे बारों पर शिकंजा कसे। 

क्या है पूरा मामला

कोलकाता में सभी हुक्का बार बंद कर दिए जाएंगे, क्योंकि आरोप लगे हैं कि इनमें से कुछ बार का इस्तेमाल मादक पदार्थों के कारोबार के लिए किया जा रहा था। यह जानकारी महापौर फिरहाद हाकिम ने शुक्रवार को दी है। 

उन्होंने कहा कि चोरी-छिपे हुक्का बेचते पाए जाने पर बार का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। हाकिम ने कहा, “हुक्का बार में अवैध रूप से मादक पदार्थों के उपयोग के आरोप लगे हैं। युवा पीढ़ी को नशे की लत लग रही है। इसलिए सभी हुक्का बार को बंद करने का आदेश दिया गया है।”

प्रशासन को मिली शिकायत पर लगा है बैन

मामले में बोलते हुए महापौर फिरहाद हाकिम ने कहा है कि इन बारों के खिलाफ प्रशासन को कई शिकायत मिली थी। शिकायत में इन बारों पर आरोप लगा था कि ये हुक्का में अवैध रूप से मादक पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे है। 

ऐसे में प्रशासन ने जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और इस पर कार्रवाई की है। प्रशासन के अनुसार, इससे लोगों के सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है था और युवाओं में इससे नशे की लत बढ़ रही थी। 

टॅग्स :कोलकाताFirhad HakimHealth DepartmentPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई