लाइव न्यूज़ :

महामारी के बीच स्कूलों को फिर से खोलने के मुद्दे का तत्काल कोई समाधान नहीं : अमर्त्य सेन

By भाषा | Updated: August 23, 2021 14:59 IST

Open in App

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा है कि कोविड​​​​-19 महामारी के बीच स्कूल परिसरों को फिर से खोलने पर हो रही चर्चा का तत्काल कोई जवाब नहीं है।सेन ने रविवार को आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि स्कूलों के बंद रहने से बच्चों को बहुत नुकसान हो रहा है, लेकिन अगर स्कूल फिर से खुलते हैं तो उनके स्वास्थ्य की चिंताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।उन्होंने कहा, "अमेरिका में, इसी मुद्दे पर दो समूहों के बीच एक बहस चल रही है। भारत में, अलग-अलग राय हैं। लेकिन, पूर्वी बीरभूम में जो बात लागू हो सकती है, वह पश्चिमी बांकुरा में लागू नहीं हो सकती है। कोई पहले से तैयार जवाब नहीं नहीं हो सकता है। अभी तात्कालिक जवाब यही है कि स्थिति ऐसी नहीं है।’’वर्तमान परिदृश्य में मूल्यांकन मॉडल के बारे में सेन ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करना और साझा करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "यहां तक ​​​​कि अगर हम मूल्यांकन पर जोर भी देते हैं, तो हमें याद रखना चाहिए कि क्या यह आखिरी चीज है। ज्ञान हासिल करना और साझा करना पहले आता है। यह मानने के कारण हैं कि इस मुद्दे को विभिन्न पक्षों और पहलुओं से देखा जाना चाहिए।"सेन ने कहा, "जब हम पहली बार कुछ सीखते हैं, जब हम पहली बार चीजों को समझते हैं .... क्या यह मूल्यांकन से जुड़ा हुआ है? हमें गौर करना होगा। मूल्यांकन निश्चित रूप से उपयोगी होगा, लेकिन कितना और किस तरह से? हमें देखना होगा कि क्या मूल्यांकन और वास्तविक शिक्षा के बीच कोई संबंध है।’’" उन्होंने पर्यावरण के लिए खतरों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि या तो दुनिया समस्याओं से अवगत है और समाधान जानती है लेकिन सही रास्ते में आगे नहीं बढ़ रही है या संकट को हल करने के लिए दिशा-निर्देश की खातिर गहन चर्चा करने की आवश्यकता है।सेन अभी थॉमस डब्ल्यू लैमोंट विश्वविद्यालय और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र तथा दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर हैं। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए सौर और परमाणु जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज