लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar-Tejashwi yadav: गृह विभाग को लेकर नई सरकार में फंसा पेंच, तेजस्वी यादव को देने के मूड में नहीं नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2022 18:44 IST

Nitish Kumar-Tejashwi yadav: नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली, जिन्हें उपमुख्यमंत्री नामित किए जाने की संभावना है।शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।शपथ ग्रहण के बाद नीतीश और तेजस्वी एक-दूसरे से गले भी मिले।

पटनाः बिहार में नई सरकार का गठन तो हो गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली। लेकिन गृह विभाग को लेकर अभी भी जिच कायम है। तेजस्वी यादव चाहते हैं कि गृह मंत्री का पद उन्हें मिले।

वहीं महागठबंधन की सरकार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह मंत्रालय अपने पास ही रखना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार गृह मंत्रालय तेजस्वी यादव को देने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच गृह मंत्रालय को लेकर खींचतान होने की खबर है। नीतीश कुमार जब भी मुख्यमंत्री रहे हैं, गृह मंत्रालय अपने पास ही रखते हैं।

ऐसे में इसबार भी वह उसे अपने पास ही रखने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। नई सरकार के मंत्रिपरिषद के फॉर्मूले के मुताबिक जो विभाग पहले भाजपा के पास थे, उन्हें राजद, कांग्रेस और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) में बांटा जाएगा। वहीं, जो विभाग पहले से जदयू के पास थे वो नई सरकार में भी उसके पास ही रहेंगे।

अगर ऐसा हुआ तो गृह, वित्त, शिक्षा जैसे अहम विभाग नीतीश कुमार की जदयू के पास ही रहने वाले हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से राजद को सबसे ज्यादा मंत्री पद मिलने के आसार हैं। राजद बिहार विधानसभा में सबसे बडी पार्टी है। तेजस्वी यादव मंत्रियों के नामों पर मंथन कर रहे हैं।

कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। वहीं, पिछले दिनों असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को छोड़कर राजद में आए चार में से किसी एक विधायक को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के भी कैबिनेट मंत्री बनने की संभावना है। इसके साथ स्पीकर का पद भी राजद कोटे में ही जाने की उम्मीद है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनाBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल