लाइव न्यूज़ :

केंद्र में आते हैं तो बिहार ही नहीं कई पिछड़े राज्यों को मिलेगा विशेष दर्जा', पटना में बोले नीतीश कुमार, बिहार के 'मोदी' पर साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2022 14:07 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील मोदी जी को जगह मिल जाए तो हमें खुशी होगी। वेअगर रोज नहीं बोलेंगे तो...ये भी मोदी हैं लेकिन कहीं जगह नहीं मिली। इसलिए अगर आजकल कुछ बोलते रहेंगे तो मोदी जी (प्रधानमंत्री मोदी), मोदी जी (सुशील मोदी) को जगह दे देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश ने कहा अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो निश्चित रूप से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगानीतीश ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भी एक मोदी हैं जिनको कहीं जगह नहीं मिली।

पटनाः मुख्य मोर्चा बनाने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिला तो निश्चित रूप से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। नीतीश यहां संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, मैं विशेष राज्य के दर्जें की मांग हमेशा से कर रहा हूं। पूरी सरकार की तरफ से करते रहेंगे। मैंने हर बैठक में बोला है।

बकौल बिहार सीएम, अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो निश्चित रूप से बिहार के अलावा और भी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। इसी बातचीत में नीतीश ने सुशील मोदी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ये भी मोदी हैं लेकिन इनको कहीं जगह नहीं मिली। नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील मोदी जी को जगह मिल जाए तो हमें खुशी होगी। वेअगर रोज नहीं बोलेंगे तो...ये भी मोदी हैं लेकिन कहीं जगह नहीं मिली। इसलिए अगर आजकल कुछ बोलते रहेंगे तो मोदी जी (प्रधानमंत्री मोदी), मोदी जी (सुशील मोदी) को जगह दे देंगे।

इस बीच प्रशांत किशोर से हुई उनकी मुलाकात को लेकर बिहार की राजनीति में कई तरह की बातें चल पड़ी हैं। कइयों ने कहा कि दोनों की पुनर्मिलन हो गया है। क्योंकि राजद के साथ सरकार बनाने के बाद प्रशांत नीतीश पर लगातार हमले बोलते रहे हैं। नीतीश कुमार ने दिल्ली से लौटने के बाद प्रशांत किशोर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मीटिंग सामान्य थी और किसी भी राजनीतिक महत्व की नहीं थी तो वहीं प्रशांत किशोर ने रामधारी सिंह 'दिनकर' द्वारा लिखित हिंदी महाकाव्य रश्मिरथी से दो पंक्तियां पोस्ट कीं- "तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा, आने वाली मानवता को, लेकिन, क्या मुख दिखलाऊंगा? ...दिनकर"

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज