लाइव न्यूज़ :

छपरा शराब कांड पर विरोधियों के साथ अब अपनों से भी घिरे नीतीश कुमार, माले ने साधा निशाना, मांगा पीड़ितों के लिए मुआवजा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2022 16:19 IST

बिहार विधानसभा परिसर में नीतीश सरकार की सहयोगी पार्टी भाकपा माले के विधायकों ने प्लेकार्ड लहराते हुए छपरा शराबकांड को शराबबंदी की विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण बताया।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन सरकार को समर्थन देने वाले माले विधायकों ने छपरा शराबकांड पर नीतीश कुमार को घेरामाले विधायकों ने छपरा शराबकांड को नीतीश सरकार के शराबबंदी की विफलता का उदाहरण बतायामाले विधायकों ने आरोप लगाया कि शराबबंदी के नाम पर दलितों-गरीबों पर दमन हो रहा है

पटना: छपरा शराब त्रासदी में कई लोगों की मौत के बाद अब नीतीश सरकार विरोधियों के साथ ही अपनों के भी निशाने पर हैं। सरकार को समर्थन कर रही भाकपा-माले ने जहरीली शराब से मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने आए माले विधायकों ने गुरुवार को नीतीश सरकार से मांग की कि राज्य में शराबबंदी के नाम पर दलितों-गरीबों पर दमन चलाना बंद हो।

विधानसभा परिसर में माले विधायकों ने प्लेकार्ड लहराते हुए छपरा शराबकांड को शराबबंदी की विफलता का उदाहरण कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में में शराबबंदी के नाम पर दलितों-गरीबों पर दमन हो रहा है। यहां तक कि आए दिन लोगों की शराब पीने से मौत हो रही है। ऐसे में नीतीश सरकार को चाहिए कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाए। विशेषकर छपरा में शराब पीने से जो मौतें हुई हैं, उसमें पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

माले विधायकों ने कई अन्य मुद्दों पर नीतीश सरकार सहित केंद्र सरकार को घेरा। विधयाकों ने हंसाडीह (मसौढ़ी) में निर्वस्त्र कर महिलाओं को पीटने वाले दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक सोमदेवी को परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई। वहीं केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जवाब दो! खाद की कमी का हिसाब दो!  इसके अलावा पटना के फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ना बंद करने और उनके लिए वेडिंग जोन की व्यवस्था करने की मांग नीतीश सरकार से की गई।

भाकपा-माले के विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि भाजपाई साजिश की जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को दस लाख मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो। शराबबंदी कानून सही है, लेकिन जिन माफियाओं पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होती वो बहुत दुखद है। सरकार को इस पर गंभीर होना चाहिए। साथ ही प्रशासन को भी गंभीर होना चाहिए ताकि बिहार में शराब न आ सके।

विधायक मनोज मंजिल के साथ माले के ही एक अन्य विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि बिहार में बुलडोजर राज न चले। इस मामले को लेकर सरकार हाई कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखे ताकि गरीबों की परेशानी कम हो। इसके साथ ही उन्होंने सारण जहरीली शराब से मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की।

टॅग्स :नीतीश कुमारमहागठबंधनबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार