लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने खोला पोल, कहा-हमको मालूम है कि कौन-कौन भाजपा के साथ है

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2023 18:07 IST

बैठक में अपने संबोधन के दौरान भारी गुस्से में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सुनील सिंह अंड बंड बोल रहे हैं। वे खुद अमित शाह के साथ फोटो खिंचवाते हैं और दूसरों को ज्ञान दे रहे हैं। आप अमित शाह से मिलकर भाजपा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे नीतीश कुमार का मानना है कि बिहार में महागठबंधन के कई नेता भाजपा के सपंर्क में हैंइसी कारण उन्होंने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक में यह बात कहीउन्होंने चेताते हुए कहा, जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं

पटना: भाजपा के इस दावे को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मान लिया है कि बिहार में महागठबंधन के कई नेता भाजपा के सपंर्क में हैं। शायद यही कारण है कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक में कहा कि हमको मालूम है कि कौन-कौन भाजपा के साथ है और कौन-कौन क्या कर रहा है? ये सब हमको मालूम है, जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह पर आज जमकर भड़के। बैठक में अपने संबोधन के दौरान भारी गुस्से में नीतीश कुमार ने कहा कि सुनील सिंह अंड बंड बोल रहे हैं। वे खुद अमित शाह के साथ फोटो खिंचवाते हैं और दूसरों को ज्ञान दे रहे हैं। आप अमित शाह से मिलकर भाजपा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने आपको फोन भी लगवाया था, लेकिन आपने फोन नहीं उठाया। ये सब बर्दाश्त नहीं होगा। नीतीश जब ज्यादा बरसने लगे तो सुनील सिंह भी जवाब देने के लिए खड़े हो गये। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कोई फोन मेरे पास नहीं आया। जवाब में नीतीश ने कहा कि दिखायें कि मैंने फोन करवाया था। 

नीतीश कुमार और सुनील सिंह के बीच बहस तीखी और गर्म होने लगी। सुनील सिंह ने कहा कि वे कभी अमित शाह से मिलने नहीं गये थे। मामला बिगड़ते देख तेजस्वी यादव उठे और सुनील सिंह के पास पहुंच गये। उन्होंने सुनील सिंह को चुप करा कर बिठाया। इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि वे खुद इस मामले को देखेंगे। महागठबंधन के नेताओं के बीच कोई विवाद नहीं होना चाहिये। 

बैठक के बाद कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भी इस वाकये की पुष्टि की। अजीत शर्मा ने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार ने सुनील सिंह को कहा कि वे अमित शाह के साथ संपर्क में हैं और भाजपा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। अजीत शर्मा ने मीडिया को बताया कि सुनील सिंह ने भी मुख्यमंत्री को जवाब दिया।

दरअसल, केके पाठक और मंत्री चंद्रशेखर के बीच छिड़े जंग में राजद और जदयू के बीच जमकर बयानबाजी हुई। इसमें सुनील सिंह ने नीतीश कुमार के साथ साथ उनके मंत्रियों पर खूब कटाक्ष किया। इसके बाद जदयू में भारी बौखलाहट थी। आज विधानमंडल का सत्र शुरू होने के मौके पर महागठबंधन विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में नीतीश कुमार राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह पर भड़क गये।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार