लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर पर नीतीश कुमार का पलटवार, कहा- कांग्रेस के साथ जदयू का विलय कराना चाहते थे वो

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 8, 2022 12:23 IST

प्रशांत किशोर के दावे के बारे में पूछे जाने पर कि नीतीश कुमार ने उन्हें हाल ही में एक पद की पेशकश की है बिहार सीएम ने कहा,"यह झूठ है, उन्हें जो बोलना है बोले, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। 4-5 साल पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी का विलय कर लीजिए।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने दावा किया था कि उन्होंने जदयू का नेतृत्व करने के नीतीश कुमार के हालिया अनुरोध को ठुकरा दिया थाकिशोर ने ये दावा किया था कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि आप हमारी पार्टी जदयू का नेतृत्व कीजिए।अब इसपर नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पटना: राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने ये दावा किया था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि आप हमारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नेतृत्व कीजिए। किशोर ने दावा किया था कि उन्होंने जदयू का नेतृत्व करने के नीतीश कुमार के हालिया अनुरोध को ठुकरा दिया था। वहीं, अब इसपर कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "यह झूठ है, उन्हें जो बोलना है बोले, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। चार-पांच साल पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी का विलय कर लीजिए।" बता दें कि हाल ही में पश्चिम चंपारण जिले के जमुनिया गांव में कुमार पर प्रहार करते हुए किशोर ने कहा था कि मुख्यमंत्री बनके बहुत होशियार बन रहे हैं।

उन्होंने नीतीश कुमार पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा था, "2014 में (लोकसभा) चुनाव हारने के बाद दिल्ली आकर उन्होंने कहा था कि हमारी मदद कीजिए। महागठबंधन बनाकर (2015 बिहार विधानसभा चुनाव) में हमलोगों ने उनको जिताने में कंधा लगाया, अब बैठकर (मुख्यमंत्री बनकर) हमें ज्ञान दे रहे हैं । अभी 10-15 दिन पहले बुलाकर बोले कि हमारी पार्टी का नेतृत्व कीजिए, हमने कहा कि अब यह नहीं हो सकता है।"

बताते चलें कि आईपैक के संस्थापक प्रशांत किशोर को 2018 में नीतीश कुमार द्वारा जदयू में शामिल किया गया था और वह कुछ ही हफ्तों में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गए थे। हालांकि सीएए-एनपीआर-एनआरसी विवाद को लेकर कुमार के साथ तकरार के कारण कुछ साल से भी कम समय में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नीतीश कुमारप्रशांत किशोरजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज