लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम होने के बावजूद देश में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट है

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2019 17:10 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में सूबे की विकास दर पर प्रकाश डालते हुए बैकों को सलाह दी कि वे लघु उद्योगों आदी को स्थापित करने के लिए सहयोग करें।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 69वीं बैठक में हिस्सा लिया।सीएम नीतीश ने दावा किया कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम होने के बावजूद देश में सबसे ज्यादा विकास दर है।

बिहार में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 69वीं बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम होने के बावजूद देश में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट है. उन्होंने कहा कि बिहार में व्यापार में वृद्धि हुई है. साथ ही कहा कि पहले बिहार का बजट 25 करोड़ का होता था, अब बढ़कर दो लाख करोड़ का हो गया है. 

मुख्यमंत्री ने बैंकों पर कर्ज देने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक छोटे, लघु उद्योगों की स्थापना में सहयोग करें. मुख्यमंत्री ने बैंकों को सुरक्षा दिलाने का भी भरोसा दिलाया. साथ ही कहा कि बैंकों पर लोगों का भरोसा है.

सूबे में लूटपाट की हुई घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने कहा कि बड़ी राशि ले जाने से पहले स्थानीय थाने को सूचित करें. बिहार में बड़ी फैक्टरी लगाये जाने पर कहा कि बिहार में जमीन की कमी है. इस कारण बड़ी निजी फैक्टरी लगाना मुश्किल है.

नीतीश कुमार।" title="राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को संबोधित करते सीएम नीतीश कुमार।"/>
राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को संबोधित करते सीएम नीतीश कुमार।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को बैंकिंग प्रणाली की जानकारी सुनिश्चित कराने को लेकर कहा कि बिहार के पाठ्यक्रमों में 'बैंकिंग शिक्षा' शामिल की जायेगी.

वहीं, बैठक में शामिल आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एमके जैन ने कहा है कि बिहार ने पिछले 10 सालों में काफी प्रगति की है. बिहार के 65 फीसदी गांवों में डिजिटाइजेशन हो चुका है. उन्होंने कहा कि कृषि क्रेडिट के हिसाब से देश में बिहार 12वें स्थान पर है. कृषि क्रेडिट में वृद्धि की जरूरत है. साथ ही कहा कि जमुई की एसबीआई की सभी शाखाएं डिजिटल होंगी.

मालूम हो कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में बैंकों द्वारा एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जाना है. बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी शामिल हुए.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार