लाइव न्यूज़ :

लैंड करने के दौरान उड़ने लगा टीन शेड, हेलिकॉप्टर में थे सीएम नीतीश कुमार, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2025 15:18 IST

हेलिकॉप्टर के उतरते ही बने तेज हवा के दबाव से दो टीन शेड अचानक हवा में उछल गए और कुछ दूरी तक उड़ते चले गए।

Open in App
ठळक मुद्देलैंडिंग के दौरान दो करकट उड़कर हेलिकॉप्टर के पास आ गया।हल्की संरचनाएं होना खतरनाक साबित हो सकता है।परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। मुख्यमंत्री पटना से नालंदा गए थे जहां राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी के उद्घाटन समारोह में उन्हें शामिल होने था। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दो करकट उड़कर हेलिकॉप्टर के पास आ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर के उतरते ही बने तेज हवा के दबाव से दो टीन शेड अचानक हवा में उछल गए और कुछ दूरी तक उड़ते चले गए।

गनीमत यह रही कि ये टीन शेड मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से नहीं टकराए, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अधिकारियों की सांसें कुछ देर के लिए थम सी गईं। हालांकि इस घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई और मुख्यमंत्री सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित भी किया। वहीं इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। जानकारों का कहना है कि वीवीआईपी लैंडिंग जोन के आसपास इस तरह की हल्की संरचनाएं होना खतरनाक साबित हो सकता है।

प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की बात कही है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में बिहार खेल विश्वविद्यालय और राज्य खेल अकादमी परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों की समीक्षा किया और बिहार पुलिस अकादमी का निरीक्षण किया। उनके साथ कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बिहार के राजगीर, गया, पटना, भागलपुर और बेगूसराय जैसे जिलों में खेलो इंडिया के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं, जो बिहार को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

राजगीर में बने बिहार खेल विश्वविद्यालय और राज्य खेल अकादमी परिसर 750 करोड़ रुपये की लागत से 90 एकड़ में फैला है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल और हॉकी स्टेडियम, स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, तीरंदाजी, शूटिंग रेंज, और साइकिलिंग वेलोड्रोम जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं शामिल हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज