लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Health Update: सीएम नीतीश कुमार की तबीयत नासाज?, सरकारी या गैरसरकारी समारोह और बैठक से बाहर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 20, 2024 15:37 IST

Nitish Kumar Health Update: ठंड और बदलते मौसम के कारण मुख्यमंत्री को वायरल बुखार हुआ है, इसकी वजह से डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतिश कुमार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।सम्राट जरासंध स्मारक की मूर्ति के अनावरण का भी कार्यक्रम था।नासाज होने के कारण मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत नासाज हो जाने के कारण शुक्रवार को तय उनके सारे कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया। दरअसल, तबीयत नासाज होने के चलते मुख्यमंत्री किसी भी सरकारी या गैरसरकारी समारोह-बैठक में शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि ठंड और बदलते मौसम के कारण मुख्यमंत्री को वायरल बुखार हुआ है, इसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज ज्ञान भवन में बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मौसम बदलने की वजह से तबीयत को लेकर समस्या हो गई।

उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार है। गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में भी उन्होंने अपने मंत्रियों से तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुबह तक तक इंतजार किया और उन्हें लगा की तबियत में सुधार हो जाएगा तो वह सुबह तय कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुई।

लिहाजा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। मुख्यमंत्री को बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके अलावा राजगीर जाने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री वहां सम्राट जरासंध स्मारक स्मृति पार्क का उद्घाटन करने वाले थे। साथ ही उद्यान में बनी सम्राट जरासंध स्मारक की मूर्ति के अनावरण का भी कार्यक्रम था।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञान भवन में बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके बाद उनकी मुलाकात शुक्रवार की शाम अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव अडानी से भी होनी थी। लेकिन तबीयत नासाज होने के कारण मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार