लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है लेकिन वह इस पद के दावेदार नहीं: त्यागी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 00:09 IST

Open in App

बिहार में सत्ताधारी जनता दल (यूनाइटेड) के प्रधान महासचिव और प्रवक्ता केसी त्यागी ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है लेकिन वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं।पटना स्थित जदयू मुख्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं, हमारी पार्टी मजबूती के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में है जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है लेकिन वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं। जदयू केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है।नीतीश कुमार ने त्यागी के उक्त कथन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।त्यागी ने कहा, ‘‘हम राजग में हैं और गठबंधन का पुरजोर समर्थन करते हैं। पार्टी विभिन्न विषयों पर मुद्दों को हल करने के लिए समन्वय समिति के गठन का स्वागत करेगी। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान समन्वय समिति का गठन कर कई काम किए गए।’’ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की जदयू की योजना के बारे में पूछे जाने पर त्यागी ने कहा, ‘‘हम मणिपुर और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हमारी पहली प्राथमिकता भाजपा के साथ गठबंधन करना है। गठबंधन नहीं हो पाने की स्थिति में हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह