लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने भाजपा के साथ चैनल बंद नहीं किया है..., प्रशांत किशोर का ताजा हमला- सबसे बड़ा सबूत है यह है कि...

By अनिल शर्मा | Updated: October 21, 2022 08:06 IST

प्रशांत किशोर का इशारा जदयू सांसद व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की ओर था। उन्होंने कहा कि "जहां तक ​​मुझे पता है, नीतीश कुमार हरिवंश जी के माध्यम से भाजपा के साथ अपने चैनल बनाए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन से बाहर होने के बाद भी नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपने चैनल बंद नहीं किए हैंः प्रशांत किशोरप्रशांत किशोर ने कहा, इसका सबसे बड़ा सबूत राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह हैं जो जद (यू) के सांसद हैं।प्रशांत ने कहा कि न ही पार्टी ने उन्हें पद खाली करने के लिए कहा है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पटनाः राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार हमले कर रहे हैं। गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन से बाहर होने के बाद भी नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपने चैनल बंद नहीं किए हैं। प्रशांत ने कहा कि इसका सबसे बड़ा सबूत राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह हैं जो जद (यू) के सांसद हैं। न तो उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है, न ही पार्टी ने उन्हें पद खाली करने के लिए कहा है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रशांत किशोर का इशारा जदयू सांसद व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की ओर था। उन्होंने कहा कि "जहां तक ​​मुझे पता है, नीतीश कुमार हरिवंश जी के माध्यम से भाजपा के साथ अपने चैनल बनाए हुए हैं। अन्यथा, यह कैसे उचित है कि अब आप गठबंधन से बाहर हैं लेकिन आपके सांसद अभी भी राज्यसभा में महत्वपूर्ण पद पर हैं?"

गौरतलब है कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी कर सकते हैं। किशोर ने इसके पहले नीतीश के बारे में दावा किया था, ‘‘जब आपने राजग छोड़ दिया है तो उस पद को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं। उस पद को छोड़िये या उस सांसद को हटाइए।’’

मीडिया को संबोधित करते हुए प्रशांत ने आगे कहा कि कुछ लोग सोच सकते हैं कि नीतीश कुमार केंद्र में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन (विपक्ष का महागठबंधन) की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन यह बहुत विश्वसनीय नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा, "नीतीश कुमार 17 साल से मुख्यमंत्री हैं और इसमें से उन्हें 14 साल तक भाजपा का समर्थन प्राप्त था।"

हाल के दिनों में कई बार नीतीश पर प्रहार कर चुके किशोर ने गुरुवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के नाम पर वोट मांगे थे, लेकिन दो साल बाद जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि वह आज फिर भाजपा के साथ लड़ाई का नाटक कर रहे हैं, वह फिर से पलट सकते हैं। नरेंद्र मोदी, जगन मोहन रेड्डी और कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के कई सफल चुनाव अभियान को संभाल चुके किशोर ने पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक परामर्श से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहारजेडीयूहरिवंश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार