लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री और भाजपा के हाथों के कठपुतली मुख्यमंत्री हैं नीतीश: दिग्विजय

By भाषा | Updated: September 2, 2021 21:51 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के हाथों की ‘‘कठपुतली’’ होने का आरोप लगाया। पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने खुद को पूरी तरह से आरएसएस-भाजपा के सांचे में ढाल लिया है। उन्होंने नीतीश पर आरोप लगाया, ''वह प्रधानमंत्री और भाजपा के हाथों के कठपुतली मुख्यमंत्री हैं। वह (नीतीश कुमार) पीएम मटेरियल बिल्कुल नहीं हो सकते।'' मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय ने नीतीश पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के जबरदस्त दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यही कारण है कि छपरा स्थित जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं डॉ राम मनोहर लोहिया के राजनीतिक विचार एवं दर्शन हटा दिये गए हैं। देश में जाति आधारित जनगणना की नीतीश कुमार की मांग के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय ने कहा, ''कांग्रेस देश में जाति आधारित जनगणना के पक्ष में है। लेकिन मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री और भाजपा देश में जाति आधारित जनगणना की मांग को नहीं मानेंगे। प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार दोनों ही इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।''केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) की आलोचना करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ''दिवालिया नरेंद्र मोदी सरकार धीरे-धीरे रेल, सड़क, हवाई अड्डे, खनन जैसे क्षेत्रों को निजी कंपनियों को बेचकर पैसे जुटाने की योजना पर काम कर रही है। यह जनविरोधी कदम है। नीतीश कुमार इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?'' उन्होंने आगे कहा, ''अगर पिछले 70 सालों में कुछ नहीं हुआ है तो केंद्र सरकार क्या बेच रही है? योग्य और अयोग्य पुत्र यानी कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार