लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार ने दिया अपनी ही पार्टी जदयू विधायक को बालू का ठेका, हुआ जन प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2022 18:33 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार जदयू विधायक सुदर्शन के प्रतिष्ठान सुनीला एंड संस फीलिंग स्टेशन को सरकार ने लखीसराय जिले में बालू खनन का बड़ा ठेका दे दिया है

Open in App
ठळक मुद्देजदयू विधायक सुदर्शन के फर्म को सरकार ने लखीसराय जिले में बालू खनन का बड़ा ठेका दियासरकारी कागजातों के मुताबिक उनके प्रतिष्ठान को 19 करोड़ से ज्यादा का बालू ठेका दिया गया हैयह मामला जन प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन भी बताया जा रहा है, विधायक की जा सकती है सदस्यता

पटना:बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा सत्ताधारी दल जदयू के एक विधायक के फर्म को करोड़ों का बालू का ठेका दे दिये जाने का मामला सामने आया है। यह मामला जन प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन भी बताया जा रहा है। जिसमें विधायक की विधानसभा सदस्यता रद्द की जा सकती है। यह आरोप बरबीघा से जदयू विधायक सुदर्शन पर लगा है। आरोप यह है कि सरकार ने अपने विधायक की फर्म को करोड़ों का बालू ठेका दे दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जदयू विधायक सुदर्शन के प्रतिष्ठान सुनीला एंड संस फीलिंग स्टेशन को सरकार ने लखीसराय जिले में बालू खनन का बड़ा ठेका दे दिया है। सरकारी कागजातों के मुताबिक सुनीला एंड सन्स फीलिंग स्टेशन को लखीसराय जिले में 19 करोड़ से ज्यादा का बालू ठेका दिया है। कागजातों के अनुसार प्रतिष्ठान के मालिक सुदर्शन कुमार हैं। 

कहा जा रहा है कि सुदर्शन कुमार ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में ये जानकारी दी थी कि वे सुनीला एंड सन्स फीलिंग सेंटर के मालिक हैं। वहीं, विधायक सुदर्शन को बालू ठेका देने में जमकर धांधली किए जाने का भी आरोप लग रहा है। बालू खनन के जिस ठेके को सुदर्शन कुमार को दिया गया है। उसमें बोली लगाने वाले गोपाल कुमार सिंह ने इसमे धांधली का आरोप लगाया है। 

उन्होंने बिहार सरकार के आला अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। जानकारों की मानें तो इस मामले में विधायक सुदर्शन की विधानसभा सदस्यता जा सकती है। कारण कि यह पूरा मामला लोक प्रतिनिधित्व कानून के उल्लंघन का बन रहा है। देश में लागू लोक प्रतिनिधित्व कानून 1951 के मुताबिक कोई विधायक किसी तरह का कोई सरकारी ठेका नहीं ले सकता। 

अगर किसी कंपनी या प्रतिष्ठान में उसके 25 प्रतिशत से ज्यादा शेयर है तो भी उस कंपनी या प्रतिष्ठान के नाम पर सरकारी ठेका नहीं लिया जा सकता। जबकि विधायक सुदर्शन के मामले में जिस प्रतिष्ठान को बालू का ठेका मिला है, उसके मालिक ही विधायक हैं। बता दें कि ऐसे ही आरोप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन फंसे है। उन पर भी आरोप है कि उन्होंने अपने फर्म के नाम पर खनन का पट्टा लिया।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार