लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने कटिहार एवं पूर्णिया के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, राहत शिविरों में गये

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:25 IST

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कटिहार और पूर्णिया जिलों के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही विभिन्न राहत शिविरों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे से पटना लौटने के बाद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुमार ने कहा, ‘‘ इन जिलों के कुछ इलाकों का हमने दौरा किया है। पूरे इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया और वहां दो जगहों पर लोगों से बात भी की है। वहां जो व्यवस्था की गई है, उसे भी हमने देखा। हम लोगों की बातों को सुनते हैं, उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। इस बार गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है, उसी के चलते बहुत जगहों पर नुकसान हुआ है।’’ पत्रकारों द्वारा राहत पैकेज के संबंध में पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो बाढ़ प्रभावित लोगों को रहने की व्यवस्था करने के साथ-साथ उनकी मदद की जा रही है तथा फसल की जो क्षति हुई है या खेती में जो नुकसान हुआ है, उसके लिये भी काम करना है। बाढ़ से हुयी क्षति को लेकर केन्द्र से की जाने वाली सहायता मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा , ‘‘ हमलोग तो अपनी तरफ से मांग करते ही हैं। 2007 से ही हमलोगों ने सारी पॉलिसी बना दी है, उसको और बेहतर करते हुए हर किसी को सहायता करते हैं। मवेशियों के लिये भी हमलोग व्यवस्था कर रहे हैं। उनके रहने का भी इंतजाम किया गया है, चारे की व्यवस्था की गई है। ये हमलोगों का प्रावधान है।’’ पंचायत चुनाव की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव के बारे में निर्णय हो गया है।केन्द्र सरकार की तरफ से जातीय जनगणना को लेकर पत्र का जवाब मिलने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके संबंध में खबर मिल जायेगी।कुमार ने कटिहार जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज हवाई सर्वेक्षण करने के साथ जिले के बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर स्थित भगवती मंदिर महाविद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया और जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने आज पूर्णिया जिले के भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया एवं जिले के रुपौली प्रखंड के सपहा स्थित बुनियादी उच्च विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला