लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, राहत शिविरों का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:13 IST

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ राहत शिविरों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कुमार ने भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड स्थित रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, पकरा एवं गोपालपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय, मकनपुर में बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘बाढ़ प्रभावित इलाकों का हम लगातार दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थल निरीक्षण करके बाढ़ राहत शिविरों की स्थिति की भी जानकारी ले रहे हैं। हम प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की जानकारी लेते रहते हैं और आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किये जाते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘सभी प्रभावित लोगों को राहत मिले, इसके लिए हर जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित प्रति परिवार को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। बाढ़ राहत शिविरों में सभी प्रभावित लोगों के आवास, भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा जा रहा है। राहत शिविरों में रह रहीं गर्भवती महिलाओं को पुत्र होने पर 10 हजार रुपये और पुत्री होने पर 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है।’’मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के भरतखंड उच्च विद्यालय में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर का भी निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2016 में भी गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा था। उन्होंने कहा कि इस बार गंगा का जलस्तर वर्ष 2016 की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर काफी लोग प्रभावित हुए हैं, उनको राहत मिले इसके लिए सभी इंतजाम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग सभी व्यवस्थाओं का जायजा भी लगातार ले रहे हैं।’’नीतीश इसके बाद बेगूसराय पहुंचे और मटिहानी प्रखंड अंतर्गत खोरमपुर घाट क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न स्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।भाषा अनवर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला