लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में घायलों का होगा अब मुफ्त इलाज, प्राइवेट अस्पतालों में भी 1.5 लाख तक कैशलेस ट्रीटमेंट

By नितिन अग्रवाल | Updated: January 25, 2021 08:35 IST

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अब मुफ्त इलाज देने की योजना पर सरकार काम कर रही है। इसमें विदेशी पर्यटकों तथा तीर्थयात्रियों को भी शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क दुर्घटनाओं का शिकार होने वाले घायलों को मुफ्त इलाज देने की योजनासड़क दुर्घटना के कारण अपंगता की स्थिति में पांच लाख रुपए के मुआवजे का भी प्रावधानइस योजना से हर साल सड़क हादसे का शिकार होने वाले 5.5 लाख में से करीब 4.5 लाख लोगों को होगा फायदा

नई दिल्ली: सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होने वाले घायलों को इलाज के लिए अब अपनी जेब से खर्च नहीं करना पड़ेगा. उन्हें निकटतम नजदीकी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी फिर चाहे वह निजी अस्पताल या नर्सिंग होम ही क्यों न हो.

नितिन गडकरी की अध्यक्षता वाले सड़क, परिवहन मंत्रालय की योजना के अनुसार जल्द ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को डेढ़ लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. हादसे की जगह से अस्पताल और दूसरी जगह भेजने का खर्च भी सरकार उठाएगी.

योजना में विदेशी पर्यटक भी शामिल

सड़क दुर्घटना के कारण अपंगता की स्थिति में पांच लाख रुपए के मुआवजे का भी प्रावधान किया गया है. दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में यह रकम परिजनों को दी जाएगी. राष्ट्रीय कैशलेस ट्रीटमेंट योजना मंत्रालय ने राष्ट्रीय कैशलेस ट्रीटमेंट योजना बनाई है.

इसमें विदेशी पर्यटकों तथा तीर्थयात्रियों को भी शामिल किया गया है. योजना के तहत एक्सप्रेसवे, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रदेश राजमार्ग, जिला तथा अन्य सड़कों पर होने वाले हादसों के सभी घायल इसमें शामिल होंगे.

अधिकारियों ने बताया कि इससे हर वर्ष सड़क दुर्घटना का शिकार होने वाले 5.5 लाख में से लगभग 4.5 लाख लोगों को फायदा होगा.

ऐसे होगा वाहन दुर्घटना फंड का इंतजाम

इलाज के खर्च का यह प्रावधान वाहन दुर्घटना फंड से किया जाएगा. वाहनों का बीमा करने वाली जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की कमाई का एक हिस्सा कैशलेस इलाज के लिए देने का प्रावधान किया गया है. इसके अतिरिक्त वाहनों से टोल टैक्स के साथ लिए जाने वाले सेस की रकम का एक अंश इस फंड में दिया जाएगा.

टॅग्स :सड़क दुर्घटनानितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्टश्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम