लाइव न्यूज़ :

हमने कभी बदले की भावना से काम नहीं किया, चिदंबरम जब गृह मंत्री थे तो हमारे खिलाफ दायर किये गये थे गलत केस: नितिन गडकरी

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2019 13:36 IST

पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट की ओर से आईएनएक्स मीडिया केस में बुधवार को जमानत दी गई। चिदंबरम पिछले 105 दिनों से जेल में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद सामने आई नितिन गडकरी की प्रतिक्रियागडकरी ने कहा- मौजूदा सरकार ने कभी प्रतिशोध के लिए काम नहीं कियागडकरी ने चिदंबरम पर गृह मंत्री रहने के दौरान बीजेपी नेताओं पर गलत केस दायर करने का भी लगाया आरोप

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मौजूदा सरकार ने कभी भी प्रतिशोध लेने के लिए काम नहीं किया। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में सुप्रीम कोर्ट से बुधवार को मिली जमानत के बाद गडकरी ने कहा कि यूपीए के शासन में उनके खिलाफ और यहां तक कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत केस दायर किये गये।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नितिन गडकरी ने कहा, 'हम कभी प्रतिशोध नहीं ले रहे थे। दूसरी ओर जब कांग्रेस के शासन के दौरान चिदंबरम जी गृह मंत्री थे तो उन्होंने मेरे खिलाफ गलत केस फाइल कराए। उन्होंने मोदी जी और अमित शाह जी के खिलाफ भी गलत केस दायर करवाए। बाद में हम सभी निर्दोष साबित हुए।'   

चिदंबरम को जमानत मिलने पर गडकरी ने कहा, 'उनके खिलाफ केस में सबूत हैं। जांच हो रही है। अभी मामला कोर्ट के पास और वही इस पर फैसला लेगा।'

बता दें कि चिदंबरम ने उनकी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के 15 नवंबर के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। जस्टिस आर भानुमति, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस ऋषिकेश राय की पीठ ने 28 नवंबर को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी की थी। पीठ ने कहा था कि इस पर फैसला बाद में सुनाया जायेगा। 

कांग्रेस ने चिदंबरम को जमानत दिये जाने के फैसले का स्वागत किया है। चिदंबरम की जमानत को लेकर आए फैसले के बाद कांग्रेस की ओर से कहा गया कि सच की आखिरकार जीत हुई। साथ ही कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया, 'सत्यमेव जयते'। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, 'न्याय में देरी, अन्याय है। यह काफी पहले ही मिलना चाहिए था।' 

टॅग्स :नितिन गडकरीपी चिदंबरमनरेंद्र मोदीअमित शाहआईएनएक्स मीडियासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार