लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ निर्मोही अखाड़ा ने दायर की पुनर्विचार याचिका

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2019 17:27 IST

अयोध्या विवाद पर आये फैसले के खिलाफ निर्मोही अखाड़ा के प्रवक्ता कार्तिक चोपड़ा के अनुसार बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने पुनर्विचार याचिका दायर की गई।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या फैसले के खिलाफ निर्मोही अखाड़ा ने दायर की पुनर्विचार याचिकासुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर 9 नवंबर को सुनाया था फैसला

निर्मोही अखाड़ा ने सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर आए फैसले के खिलाफ एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार निर्मोही अखाड़ा के प्रवक्ता कार्तिक चोपड़ा ने ये जानकारी दी है। निर्मोही अखाड़ा ने बुधवार को पुनर्विचार याचिका दायर की।

इस बीच सुप्रीम कोर्ट कई और पुनर्विचार याचिकाओं पर खुली अदालत में सुनवाई की जाए या नहीं, इसे लेकर कल फैसला सुना सकता है। इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कुछ और पुनर्विचार याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंची हैं।

पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई ओपन कोर्ट में की जाए या नहीं इस पर फैसला सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ गुरुवार को इन-चैंबर सुनवाई में करेगी। इससे पहले पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यी संविधान पीठ ने सालों से जारी अयोध्या भूमि विवाद पर 9 नवंबर को दिए अपने फैसले में 2.77 एकड़ विवादित भूमि को रामलाल विराजमान को देते हुए वहां राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार को ट्रस्ट के गठन का आदेश दिया था।

साथ ही कोर्ट ने इस मामले के दूसरे पक्ष सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराए जाने का निर्देश भी दिया था। मुस्लिमों की तरफ से इस मामले के मुख्य पक्षकार रहे सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटिशन नहीं दाखिल किए जाने का फैसला किया था। हालांकि, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के समर्थन से इस फैसले पर पुनर्विचार के लिये याचिकाएं दायर की गई हैं।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलासुप्रीम कोर्टअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र