लाइव न्यूज़ :

लड़ाकू विमान सुखोई-30 में उड़ान भरने वाली पहली रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 17, 2018 15:44 IST

सुखोई एसयू-30 एमकेआई एक बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान है। भारत में तैयार दो इंजनों वाला यह लड़ाकू विमान परमाणु हमले करने में सक्षम है।

Open in App

देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने बुधवार (17 जनवरी) को भारतीय वायुसेना के देसी लड़ाकू विमान सुखोई एसयू-30 एमकेआई में उड़ान भरी। ऐसा करने वाली वह देश की पहली महिला रक्षामंत्री हैं। हरे जैतून रंग की फ्लाइट सूट पहनी सीतारमन को विमान के कॉकपिट में बैठे देखा गया। रक्षामंत्री पायलट के साथ पिछली सीट पर बैठीं और सुखोई-30 के साथ जोधपुर एयरबेस का चक्कर लगाया।

सुखोई एसयू-30 एमकेआई एक बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान है। भारत में तैयार दो इंजनों वाला यह लड़ाकू विमान परमाणु हमले करने में सक्षम है। इसे रूसी विमान निर्माता कंपनी सुखोई की मदद से देसी कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है।

रक्षामंत्री बनने के बाद सीतारमण सेना के विभिन्न अंगों में ऑपरेशनल तैयारियों का सतत निरीक्षण कर रही हैं। हाल ही में नौसेना पोत आईएनएस विक्रमादित्य में बैठ कर उन्होंने समुद्र में सेना की तैयारियों का जायजा लिया था।

उल्लेखनीय है कि सीतारमण से पहले पूर्व एपीजे अब्दुल कलाम, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्णांडिस, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू भी सुखोई की उड़ान भर चुके हैं। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणगृह मंत्रालयराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह