लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर हमलवार हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कहा- डेटोल से मुंह साफ कर दो भैया, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 11, 2023 08:15 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को कांग्रेस पर हमलवार हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देबजट 2023-24 पर लोकसभा में आम चर्चा के दौरान बोलते हुए सीतारमण कांग्रेस पर हमलावा हुईं।उन्होंने कहा कि अरे करप्शन के ऊपर आप डेटोल से मुंह साफ करदो भैया कांग्रेसवालों।उन्होंने ये भी कहा कि करप्शन के ऊपर आप बात कर रहे हो।

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को कांग्रेस और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट में चूक को लेकर उनपर हमलवार हुईं और कहा कि पिछले साल का बजट राज्य विधानसभा में पढ़ा गया था। बजट 2023-24 पर लोकसभा में आम चर्चा के दौरान बोलते हुए सीतारमण ने कहा, "अरे करप्शन के ऊपर आप डेटोल से मुंह साफ करदो भैया कांग्रेसवालों। करप्शन के ऊपर आप बात कर रहे हो।"

उन्होंने कहा, "राजस्थान के साथ कुछ समस्या है, वे इस साल पिछले साल का बजट पढ़ रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कोई भी ऐसी गलती न करे लेकिन आज ऐसा हुआ और इसलिए मुझे इसका जिक्र करना पड़ रहा है।" वहीं, लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने खाद्य एवं उर्वरक सब्सिडी में कटौती करने के विपक्षी दलों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। 

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इसमें पूंजी डालने का रास्ता चुना क्योंकि इसका बहुआयामी असर है। उन्होंने कहा कि लोकोन्मुखी परियोजनाओं में खर्च को बढ़ाया गया जिससे रोजगार के अवसर बढ़े। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की उत्पादक क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया गया जिससे घरेलू मांग बढ़ी है साथ ही सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र पर ध्यान दिया गया।

सीतारमण ने कहा, "इन चार कदमों से अर्थव्यवस्था सतत विकास के पथ पर बढ़ चली है।" उन्होंने कहा कि सरकार के कई एहतियाती कदमों और आरबीआई की मौद्रिक नीति के कारण नवंबर -दिसंबर 2022 तक मुद्रास्फीति नीचे आई। उन्होंने कहा कि महामारी के बाद चुनौतीपूर्ण स्थिति रही, इसके बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष भी सामने आया, लेकिन सरकार की अच्छी नीतियों जिनमें पीएम गति शक्ति, पीएलआई योजना, सहकारी संघवाद जैसे कदमों से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद मिली। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस बात पर ध्यान दिया कि लोगों के हाथों में पैसा रहे। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :निर्मला सीतारमणकांग्रेसलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज