लाइव न्यूज़ :

बिहार के कटिहार में नाव डूबने से 9 लोगों की मौत, सभी के शव मिले, सीएम नीतीश कुमार 4-4 लाख सहायता राशि का किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2022 14:33 IST

बिहार में कटिहार के बरारी थाना इलाके के पश्चिमी बाड़ी नगर पंचायत के बरंडी नदी में शनिवार शाम हादसा हुआ था। कल दो लाशें मिली थी। आज अन्य 7 शव बरामद किए गए।

Open in App

पटना: बिहार में कटिहार जिले के बरारी थाना इलाके के पश्चिमी बाड़ी नगर पंचायत के बरंडी नदी में शनिवार शाम को हुए दर्दनाक हादसे में कुल 9 लौगों की मौत हो गई। शनिवार को दो शव निकाले गए थे। वहीं, आज रविवार को 7 लोगों की लाश पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से बरामद कर ली है। नाव हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। 

बरारी थानाध्यक्ष विधान चंद्र ने बताया कि 2 लोगों का शव शनिवार की शाम ही बरामद कर ली गई थी। रात 12:00 बजे तक सघन अभियान के तहत गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से अन्य लोगों की लाश को बरामद किया गया। घटनास्थल पर देर रात तक बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। रविवार की सुबह 5 वर्षीय बच्चे की लाश मिली। इस प्रकार से नाव हादसा में नदी में डूबे सातों लोगों की लाश बरामद करने में कामयाबी मिली। 

पुलिस ने कब्जे में लेकर इनके पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि संबंधित नाव में कुल 9 लोग सवार थे। जिसमें दो लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए। नाव हादसे में डूबकर मरने वालों की पहचान दुखन पासवान (50), रुकमनी कुमारी (17) कुन्ती देवी (40), विकास कुमार (16), रूबी कूमारी (19), बविता कुमारी (20), सकील अहमद (5) के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद नदी से तैर कर बाहर निकलने वाले की पहचान जगदीश पासवान (55) और दूसरा निजाम उद्दीन (52) के रूप में हुई है, जो मरघिया के ही रहने वाले हैं। 

लाश मिलने के बाद घटनास्थल पर आसपास के गांव के लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। साथ ही मृतकों के गांव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के कादर टोला गांव की रहने वाली कुछ महिलाएं और पुरुष अपने बच्चों के साथ धान की फसल काटने गए थे। धान की फसल काटने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। 

इसी दौरान नदी की बीच धारा में नाव डगमगाने लगी। इसी दौरान नदी की बीच धारा में नाव डगमगाने लगी। नाव को डगमगाते देख लोगों ने आवाज देकर दूसरी नाव मंगाई। मौके पर दूसरी नाव पहुंच भी गई, लेकिन उस पर चढ़ने की हड़बड़ी में नाव पलट गई।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज