लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने कर्नाटक में जाली नोटों का धंधा करने वालों के विरूद्ध पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 सितंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कथित रूप से जाली नोटों का धंधा करने को लेकर एक व्यक्ति के विरूद्ध बुधवार को यहां विशेष अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा का सरीफुल इस्लाम दो फरार आरोपियों- बांग्लादेश निवासियों सद्दाम शेख एवं हकीम शेख से जाली नोट प्राप्त करता था और सह आरोपियों के साथ मिलकर उसे कर्नाटक में खपाता था।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि 82,000 रूपये के जाली नोटों की जब्ती तथा यह धंधा करने वाले दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक के बेलगावी में मामला दर्ज किया गया ।

अधिकारी के अनुसार इससे पहले बेंगलुरु की विशेष एनआईए अदालत ने जाली नोट प्राप्त करने एवं उसका धंधा करने को लेकर पांच आरोपियों को दोषी ठहराया था और उन्हें छह साल की कैद की सजा सुनायी थी।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों-- सद्दाम शेख और हकीम शेख के विरूद्ध जांच जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो