लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने एंटीलिया मामले और हिरन हत्याकांड में वाजे और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:04 IST

Open in App

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक लदी एसयूवी कार मिलने और व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में शुक्रवार को बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे, प्रदीप शर्मा समेत दस लोगों के खिलाफ एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया । वाजे और शर्मा के अलावा नौ हजार पृष्ठों के इस आरोप पत्र में विनायक शिंदे, नरेश गोर, रियाजुद्दीन काजी, सुनील माने, आनंद जाधव, सतीश मठकुरी, मनीष सोनी एवं संतोष शेलर का नाम शामिल है ।शिंदे को किसी अन्य मामले में पुलिस बल से निलंबित किया गया है जबकि गिरफ्तारी के समय काजी और माने पुलिस अधिकारी थे । सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं ।एनआईए ने बयान जारी कर बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण, और ‘विस्फोटक पदार्थों के संबंध में लापरवाहीपूर्ण रवैया’ के अलावा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा हथियार अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है। अभियोजन पक्ष के एक अधिवक्ता ने बताया कि आरोप पत्र में 200 गवाहों का जिक्र है ।बयान में कहा गया है कि मामले को अपने हाथ में लेने के बाद जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र पुलिस की ओर से दायर तीन प्राथमिकियों को एक साथ मिलाया । इस साल फरवरी में उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित बहुमंजिले आवास ‘एंटीलिया’ के निकट जिलेटिन की छड़ से लदी एक एसयूवी कार बरामद होने के मामले में गामदेवी पुलिस थाने में पहली प्राथमिकी दर्ज की गयी थी । दूसरी प्राथमिकी विक्रोली पुलिस थाने में दर्ज की गयी थी, जो एक व्यवसायी मनसुख हिरन के पास से एसयूवी की चोरी से संबंधित थी । यह एसयूवी वही थी जो अंबानी के आवास के पास से विस्फोटक एवं धमकी भरे पत्र के साथ बरामद हुयी थी। तीसरी प्राथमिकी, ठाणे के मुंब्रा पुलिस थाने में दर्ज की गयी थी जो एक नाले से हिरन का शव बरामद होने से संबंधित थी । एनआईए ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दसों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य, विस्फोटकों से लदी एसयूवी रखने की साजिश के विभिन्न चरणों में उनके शामिल होने, एसयूवी की चोरी और उसके बाद मनसुख हिरन की हत्या की जांच के दौरान सामने आए। इस साल 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के निकट विस्फोटक सामग्री वाली कार मिली थी । इसके बाद पांच मार्च को व्यवसायी मनसुख हिरन एक नाले में मृत पाये गये थे, जिन्होंने दावा किया था कि यह उनके पास से चोरी हुयी है । मुंबई अपराध शाखा में तैनात सचिन वाजे को मामले के मुख्य अभियुक्त के तौर पर गिरफ्तार किया गया था, जो पहले ‘एनकाउंटर विशेषज्ञ’ के रूप में विख्यात था। बाद में वाजे को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था । एक अन्य एनकाउंटर विशेषज्ञ अधिकारी प्रदीप शर्मा पहले ही सेवानिवृत्त हो चुका है। इससे पहले नौ जून को विशेष एनआईए अदालत ने केंद्रीय एजेंसी को आरोप पत्र दायर करने के लिये दो और महीने के समय की मंजूरी दी थी । इसके बाद पांच अगस्त को 30 दिन का एक अन्य विस्तार दिया गया था, जब एजेंसी ने बताया था कि जांच अब भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

क्राइम अलर्टMaharashtra: अकोला में कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल की हत्या, मस्जिद में चाकू से हमला; आरोपी

भारतMaharashtra: मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ अजीब हरकत; जबरदस्ती नमाज पढ़ने के लिए किया मजबूर, 2 कर्मचारी निलंबित

भारत26/11 के हीरो सदानंद दाते को महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?