लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकवादी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:31 IST

Open in App

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी समूह आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकी के खिलाफ शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत में पूरक आरोपपत्र दायर किया। संदिग्ध आतंकी पर आतंकवादी समूह की बड़ी साजिश के तहत मुंबई में हथियार और गोला-बारूद एकत्र करने और आपूर्ति में शामिल रहने का आरोप है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिहाबुद्दीन पर भारतीय दंड संहिता, हथियार कानून और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। बेंगलुरु के निवासी महबूब पाशा और 16 अन्य के खिलाफ पिछले साल जनवरी में मामला दर्ज किया गया था। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि पाशा ने खाजा मोइदीन के साथ मिलकर दक्षिण भारत में युवा मुसलमानों की भर्ती करके एक आतंकवादी गिरोह बनाया। मोइदीन तमिलनाडु में आतंकवाद और हिंदू नेताओं की हत्या से संबंधित कई मामलों में आरोपी है। एनआईए अधिकारी ने बताया कि उन लोगों ने ‘अल-हिंद मॉड्यूल’ का गठन किया और बेंगलुरु को अपना आधार बनाया तथा अप्रैल, 2019 से कर्नाटक और तमिलनाडु में आपराधिक साजिश के लिए कई बैठकें कीं। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट या आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार किया और पुलिस अधिकारियों तथा हिंदू नेताओं की हत्या के इरादे से हथियार और विस्फोटक एकत्र करने की साजिश रची।एनआईए अधिकारी के अनुसार शिहाबुद्दीन एक बड़ी साजिश में शामिल था और मोइदीन के निर्देश पर उसने मुंबई में अन्य आरोपियों को हथियार और गोला-बारूद दिया था।अधिकारी ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल तमिलनाडु पुलिस के विशेष उप निरीक्षक विल्सन की हत्या में भी किया गया था। मामले में अभी आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज