लाइव न्यूज़ :

jammu-Kashmir news update: पुलवामा हमले में अरेस्ट, पिता-पुत्री 10 दिन का हिरासत में, 40 जवान हुए थे शहीद

By भाषा | Updated: March 3, 2020 17:43 IST

अधिकारियों ने बताया कि पिता-पुत्री की पहचान पीर तारिक और इंशा के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेने के लिए जम्मू लाया गया है। पिछले साल 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले की जांच एनआईए कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी 2019 में हुए आतंकवादी हमले में अर्धसैनिक बल के 40 जवान मारे गए थे।आतंकवादी आदिल अहमद डार ने विस्फोटक से लदी अपनी कार से सीआरपीएफ के काफिले को टक्कर मार दी थी।

श्रीनगरः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के सिलसिले में मंगलवार को एक व्यक्ति और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया।

फरवरी 2019 में हुए आतंकवादी हमले में अर्धसैनिक बल के 40 जवान मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि पिता-पुत्री की पहचान पीर तारिक और इंशा के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेने के लिए जम्मू लाया गया है। पिछले साल 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले की जांच एनआईए कर रही है।

हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी आदिल अहमद डार ने विस्फोटक से लदी अपनी कार से सीआरपीएफ के काफिले को टक्कर मार दी थी। हमले में 40 जवान मारे गए थे। आदिल का अंतिम वीडियो आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद ने जारी किया था। वीडियो दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हदकीपोरा स्थित इनके आवास पर बनाया गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलाधारा ३७०नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज