लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Terror Attack: NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 22, 2025 11:32 IST

Pahalgam Terror Attack: बयान में कहा गया है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Open in App

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन  दोनों पर पहलगाम हमले के आतंकियों को पनाह देने का आरोप है। टकोट के परवेज अहमद जोथर और हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है और यह भी पुष्टि की है कि वे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

एनआईए की जांच के अनुसार, परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में एक मौसमी ढोक (झोपड़ी) में जानबूझकर तीन हथियारबंद आतंकवादियों को पनाह दी थी। उन्होंने आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और रसद सहायता भी प्रदान की, जिन्होंने 22 अप्रैल को 26 लोगों की हत्या कर दी थी।

एजेंसी ने दोनों लोगों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

इसी साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई है। आतंकियों ने महिलाओं को छोड़कर सभी पुरुषों पर हमला किया था। हमले के पीड़ितों के अनुसार, आतंकवादियों ने धर्म पूछकर गोली चलाई थी।

टॅग्स :एनआईएजम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल