लाइव न्यूज़ :

NHAI ने शुरू किया विशेष अभियान,राष्ट्रीय राजमार्गों से हटाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 14:34 IST

बयान में कहा गया कि सड़कों को अलग - अलग परिस्थितियों में वाहनों की गति नियंत्रित करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है ताकि इन पर वाहनों का परिचालन सुगम और सुरक्षित तरीके से हो सके। कुछ स्थानों पर यातायात को नियंत्रित करने और सुरक्षित बनाने के लिए गति पर नियंत्रण रखना जरूरी होता है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने कहा कि वाहनों को तेज या धीमा करते समय गति अवरोधक काफी दिक्‍कत पैदा करते हैं। इनकी वजह से ईंधन खपत भी बढ़ती है। गति अवरोधक हटाए जाने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

वाहनों की आवाजाही को सुगम और बाधारहित बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने गति अवरोधकों (स्पीड ब्रेकर) को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के उद्देश्‍य से फास्‍टैग व्यवस्था को 15 दिसंबर 2019 से लागू किया गया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बयान में कहा , " वाहनों की आवाजाही (विशेषकर टोल प्लाजा पर) को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। टोल प्लाजा पर फास्‍टैग को प्रभावी तरीके से लागू करने और नकद में पथ कर (टोल टैक्स) वसूलने की व्‍यवस्‍था को फास्‍टैग से बदलने के लिए वहां बने गति अवरोधकों और रंबल स्ट्रिप्स को तत्‍काल प्रभाव से हटाया जा रहा है ताकि आवाजाही को आसान बनाया जा सके। "

बयान में कहा गया कि सड़कों को अलग - अलग परिस्थितियों में वाहनों की गति नियंत्रित करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है ताकि इन पर वाहनों का परिचालन सुगम और सुरक्षित तरीके से हो सके। कुछ स्थानों पर यातायात को नियंत्रित करने और सुरक्षित बनाने के लिए गति पर नियंत्रण रखना जरूरी होता है।

मंत्रालय ने कहा कि वाहनों को तेज या धीमा करते समय गति अवरोधक काफी दिक्‍कत पैदा करते हैं। इनकी वजह से ईंधन खपत भी बढ़ती है। गति अवरोधक हटाए जाने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

 

टॅग्स :नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला