लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पेड़ों की कटाई पर 19 जुलाई तक प्रतिबंध, एनजीटी ने सरकार को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 2, 2018 13:59 IST

इससे पहले हाईकोर्ट ने पुनर्वास के लिए पेड़ों की कटाई पर 4 जुलाई तक रोक लगा दी थी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) 19 जुलाई को इस मामले की अगली सुनवाई करेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाईः नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पुनर्वास के नाम पर पेड़ों की कटाई पर 19 जुलाई तक रोक लगा दी है। एनजीटी ने नेशनल बिल्डिंग कॉन्सट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) और सेंट्र्ल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (सीपीडब्यूडी) को इस बाबत निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एनजीटी ने केंद्र सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर 4 जुलाई तक रोक लगा दी थी। एनजीटी इस मामले में अगली सुनवाई 19 जुलाई को करेगा। हरित पैनल ने परियोजना प्रस्तावकों से एक स्पष्ट विवरण देने और पेड़ों की सटीक संख्या के बारे में सूचित करने को कहा जिन्हें पुन: विकास परियोजना के लिए काटने का प्रस्ताव दिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली: विकास के नाम पर 17,000 पेड़ों पर 'गाज', सरकार के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन

इस याचिका को एक एनजीओ ने दायर किया है। याचिका के अनुसार पर्यावरण पर हो रहे नुकसान का आंकलन किए बिना ही पेड़ों की कटाई की मंजूरी दे दी गई है। एनजीओ के अध्यक्ष अनिल सूद ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को बिना किसी जांच के अनुमति दे दी। याचिका में शहरी विकास मंत्रालय, सीपीसीबी, दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को पार्टी बनाया गया है। एनजीटी ने पिछले वर्ष सितंबर में निर्देश दिए थे कि बिना पौधारोपण का काम पूरा किए पेड़ों की कटाई शुरू नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: धीमी हुई मानसून की रफ़्तार, गर्मी से राहत के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार

क्या है पूरा मामला

दक्षिणी दिल्ली में पुनर्वास के नाम पर 17 हजार पेड़ों की कटाई पर भारी विरोध हो रहा है। लोगों ने पोस्टर बैनर के साथ पेड़ों की कटाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पेड़ों की कटाई पर 4 जुलाई तक की रोक लगा दी थी। पुनर्वास के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर में 1123, नेताजीनगर इलाके में 2294, नारोजीनगर में 1454, मोहम्मदपुर में 363 जबकि सरोजनी नगर में 11 हजार पेड़ काटने की योजना है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करे

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील