लाइव न्यूज़ :

बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नया खंड 'ऑन स्क्रीन' शामिल किया गया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:45 IST

Open in App

बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) ने एक नया खंड 'ऑन स्क्रीन' पेश किया है, जिसमें बहुप्रतीक्षित ड्रामा सीरीज का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसे बाद में ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा। आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एशिया के प्रमुख फिल्म महोत्सव के आगामी 26वें संस्करण का आयोजन छह अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दक्षिण कोरिया के बुसान में होगा। बीआईएफएफ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, येओन सांग-हो की "हेलबाउंड", किम जिन-मिन की "माई नेम", और "फॉरबिडन", जिसे अनुचा बून्यावताना (थाईलैंड) और जोश किम (यूएस) द्वारा सह-निर्देशित किया गया था, ये तीन ड्रामा सीरीज हैं जिन्हें प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह एक स्वाभाविक कदम है क्योंकि दक्षिण कोरिया अपनी स्थानीय स्ट्रीमिंग सामग्री के लिए सबसे अधिक मांग वाले देशों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है। पीरियड जॉम्बी हॉरर सीरीज "किंगडम", सीमा पार की प्रेम कहानी "क्रैश लैंडिंग ऑन यू" जैसे कई लोकप्रिय नेटफ्लिक्स शो इसमें शामिल हैं। आयोजकों ने एक बयान में कहा, "चूंकि बीआईएफएफ न केवल पारंपरिक तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि अब एक नया खंड ‘ऑन स्क्रीन’ को जोड़ ओटीटी (ओवर-द-टॉप) की सीरीज को भी प्रदर्शित करेगा। वह दर्शकों के लिए अधिक विविध और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री को प्रस्तुत करने में सक्षम है, जिनके दर्शकों की रेंज का विस्तार हो रहा है। ऑन स्क्रीन श्रेणी सिनेमा के एक नए क्षेत्र में एक तीव्र और प्रमुख प्रवेश द्वार होगा।" ऑन स्क्रीन सेक्शन की योजना विश्व प्रीमियर या एशिया प्रीमियर के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुप्रतीक्षित ड्रामा सीरीज को प्रदर्शित करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?