लाइव न्यूज़ :

PoK में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नई साजिश, मिसाइल सिस्टम लगाने में जुटा, चीन कर रहा है मदद

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2020 08:12 IST

इंटेलिजेंस रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि चीन इन दिनों पीओके में पाकिस्तान की मदद एक नई मिसाइल सिस्टम लगाने में कर रहा है। हाल में पाकिस्तान के जलक्षेत्र में भी एक चीनी युद्धपोत को देखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान और चीन मिलकर भारत के खिलाफ बना रहे हैं कोई योजना! सूत्रों के हवाले से कई हैरान करने वाली जानकारी आई सामनेपीओके में मिसाइट सिस्टम लगाने में पाकिस्तान की मदद कर रहा है चीन, भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों की दोनों देशों की हर हरकत पर नजर

लद्दाख में भारत उलझा चीन इन दिनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भी काफी सक्रिय है। भारत के रिसर्च एंड एलालिसिस विंग (रॉ) के सूत्रों के अनुसार पिछले महीने की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन पीओके में एक नया मिसाइल सिस्टम लगाने में पाकिस्तान की मदद कर रहा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां दोनों देशों की हरकत पर नजर बनाए हुई हैं। 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया है कि चीन की सेना पीएलए और पाकिस्तानी सेना पीओके में लासाडाना ढोक के करीब सतह से हवा में मार करने वाली एक मिसाइल को इंस्टॉल करने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इस काम में करीब पाकिस्तानी सेना के करीब 130 लोग लगे हैं। साथ ही 25 से 40 नागरिक भी इस कंस्ट्रक्शन साइट पर मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार  इस मिसाइल सिस्टम का कंट्रोल रूम बाघ जिले के पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेड मुख्यालय में होगा।

कंट्रोल रूम में पीएलए के 10 लोग मौजूद होंगे। इनमें तीन अधिकारी हैं। रॉ के सूत्रों के अनुसार ऐसे ही निर्माण की जानकारी झेलम जिले में चिनारी और पीओके के हटियान बाला के चाकोटी में मिली है। इससे पहले जून में ऐसी जानकारी सामने आई थी कि पाकिस्तान ने अपने एक सीनियर अधिकारी को बीजिंग में पीएलए के मुख्यालय में भेजा था। इसका मकसद दोनों देशों में सेनाओं के बीच तालमेल को और बेहतर बनाना था।

इसी साल 5 फरवरी को भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तानी जलक्षेत्र में एक चीनी युद्धपोत को देखा। जियांगवी-इल फ्रिगेट को पोरबंदर से बहुत दूर नहीं, लगभग पाकिस्तानी जलक्षेत्र में 11 नॉट्रिक्सल मील की दूरी पर देखा गया था।

पाकिस्तानी और चीनी नौसेनाओं ने जनवरी में द्विपक्षीय अभ्यास भी किया था। सूत्रों ने कहा कि चीन पाकिस्तान को नौसेना से जुड़ी मदद भी कर रहा है। फिलहाल, पाकिस्तान आठ युआन वर्ग की पनडुब्बियों और चार 054A फ्रिगेट हासिल करने का इंतजार कर रहा है।

तीन दिन पहले, भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने भी कहा था कि भारत इस बात से अवगत है कि चीन और पाकिस्तान सैन्य क्षेत्र में बेहद करीबी सहयोगी के तौर पर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा दोनों मिलकर फिलहाल भारत के लिए एक साथ खतरा नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

टॅग्स :पाकिस्तानचीनरिसर्च एंड एनालिसिस विंगलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज