लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और मुंबई के बीच नया राजमार्ग तीन साल में, यात्रा का समय 12 घंटे कम हो जाएगा, 280 किलोमीटर कम हो जाएगी दूरी: गडकरी

By भाषा | Updated: January 30, 2020 19:27 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम दिल्ली से मुंबई के बीच 1,03,000 करोड़ रुपये की लागत से एक नया राजमार्ग बना रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि तीन साल में आप अपनी कार से दिल्ली से मुंबई जा सकेंगे और आपको अभी की तुलना में 12 घंटे कम समय लगेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देगडकरी ने कहा कि इस राजमार्ग के निर्माण के लिये जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।उन्होंने कहा, ‘‘यह राजमार्ग गुरुग्राम के पास सोहना से शुरू होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली और मुंबई के बीच एक नये राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जो तीन साल में तैयार हो जाएगा।

इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी 280 किलोमीटर कम हो जाएगी तथा यात्रा का समय 12 घंटे कम हो जाएगा। उन्होंने एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम दिल्ली से मुंबई के बीच 1,03,000 करोड़ रुपये की लागत से एक नया राजमार्ग बना रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि तीन साल में आप अपनी कार से दिल्ली से मुंबई जा सकेंगे और आपको अभी की तुलना में 12 घंटे कम समय लगेगा।’’

गडकरी ने कहा कि इस राजमार्ग के निर्माण के लिये जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है व 60 में से 32 ठेके भी दिये जा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह राजमार्ग गुरुग्राम के पास सोहना से शुरू होगा तथा दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी को 280 किलोमीटर कम कर देगा।’’

उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा के उन इलाकों से होकर गुजर रहा है जो आर्थिक व सामाजिक तौर पर पिछड़े हैं। इस परियोजना के लिये जमीन अधिग्रहण में 16 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हमने इसे दिल्ली-अहमदाबाद-सूरत-वडोदरा-मुंबई के रास्ते बनाया होता तो भूमि अधिग्रहण की औसत लागत छह करोड़ रुपये प्रति एकड़ होती, लेकिन अभी यह लागत 80 लाख रुपये प्रति एकड़ है।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनितिन गडकरीदिल्लीमुंबईनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला