लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली: सुबह से मौसम सुहाना रहने से दिल्ली वासियों को मिली राहत, दिन में गरज के साथ पड़ सकते हैं छींटे- हो सकती है बारिश

By भाषा | Updated: May 30, 2023 13:40 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में आज सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम सुहाना रहा है। ऐसे में दिन में यहां पर मौसम में बदलाव भी होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में यहां गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह मौसम सुहावना रहने से दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने का अनुमान लगाया है। शहर में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक एक मिमी बारिश दर्ज की गई। 

शहर में गरज के साथ हो सकती है बारिश-आईएमडी

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में आज सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

दिल्ली में 114 रहा है एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।  

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह