लाइव न्यूज़ :

New coronavirus variant JN.1 detected: क्या लौट रहा कोरोना वायरस!, कर्नाटक में 60 साल से अधिक आयु को मास्क पहनना अनिवार्य, केरल में नया केस, जानें गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2023 19:41 IST

New coronavirus variant JN.1 detected: कोडागु, दक्षिण कन्नड़, चामराजनगर जैसे सीमावर्ती जिलों में अधिक निगरानी होनी चाहिए जिनकी सीमा केरल से लगती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में कोविड-19 के उप स्वरूप जेएन.1 का एक मामला सामने आने के बाद यह कदम उठाया है।कदमों के संबंध में हमारी अधिकारियों तथा विशेषज्ञों के साथ चर्चा हुई है।अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से तैयार रहने को कहा है।

New coronavirus variant JN.1 detected: कर्नाटक सरकार ने सोमवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है जो खांसी, सर्दी और बुखार के साथ ही अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। उसने पड़ोसी राज्य केरल में कोविड-19 के उप स्वरूप जेएन.1 का एक मामला सामने आने के बाद यह कदम उठाया है।

स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने यहां पत्रकारों से कहा कि अधिकारियों को ऐसे लक्षण वाले लोगों और संदिग्ध मामलों की जांच तथा सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों की आवाजाही तथा उनके एकत्रित होने पर अभी किसी तरह की पाबंदी की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने बताया कि सरकार एक परामर्श लेकर आएगी। राव ने कहा, ‘‘अभी चिंता की कोई बात नहीं है। हमने शनिवार को एक बैठक की थी और डॉ. के रवि की अगुवाई वाली हमारी तकनीकी सलाहाकार समिति ने कल मुलाकात की थी और उठाए जाने वाले कदमों के संबंध में हमारी अधिकारियों तथा विशेषज्ञों के साथ चर्चा हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘60 वर्ष से अधिक आयु और हृदय एवं गुर्दे संबंधी बीमारियों तथा खांसी, सर्दी और बुखार से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। हम जनता को यह सूचना दे रहे हैं। साथ ही हमने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से तैयार रहने को कहा है। कोडागु, दक्षिण कन्नड़, चामराजनगर जैसे सीमावर्ती जिलों में अधिक निगरानी होनी चाहिए जिनकी सीमा केरल से लगती है।’’

राव ने कहा, ‘‘कुछ दिनों में हमें पता चल जाएगा कि संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं या नहीं। कोविड जांच बढ़ाने के साथ अगर संक्रमण के और मामले आते हैं तो हम आगे के कदमों पर निर्णय लेंगे। अभी कोई पाबंदी लागू करने की जरूरत नहीं है।’’ यह पूछने पर कि क्या केरल से लौट रहे अयप्पा श्रद्धालुओं पर कोई पाबंदी होगी, इस पर राव ने कहा कि अभी लोगों की आवाजाही-एकत्रित होने पर कोई पाबंदी नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकेरलकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर