लाइव न्यूज़ :

नेताजी के पोते ने जापान के रेंकोजी मंदिर में रखी अस्थियों की डीएनए जांच की मांग की

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:07 IST

Open in App

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लापता हुए सात दशक बीत चुके हैं। वह वर्ष 1945 में लापता हुए थे और कई इतिहासकारों का मानना है कि उनकी मृत्यु विमान दुर्घटना में हो गई थी। हालांकि, जापान के मंदिर में रखी उनकी तथाकथित अस्थियों को डीएनए जांच के लिए भारत लाने की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। नेताजी के पोते सूर्य कुमार बोस ने मंगलवार को एक बयान जारी कर नए सिरे से अधिकारियों से रेंकोजी मंदिर में रखी अस्थियों की डीएनए जांच कराने की मांग की ताकि उनके ‘लापता’ होने को लेकर उत्पन्न विवाद को हमेशा के लिए समाप्त किया जा सके। नेताजी के लापता होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते हैं और कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि नेताजी की मौत विमान हादसे में नहीं हुई और वे मरते दम तक वेश बदलकर रहे। जर्मनी में रह रहे बोस ने कहा, ‘‘ करीब दो दशक पहले न्यायमूर्ति मुखर्जी जांच आयोग की जांच के दौरान डीएनए जांच करने और नेताजी के अवशेषों को स्वेदश लाने के अवसर को दुखद रूप से खो दिया। मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक रेंकोजी मंदिर के अधिकारी नेताजी के कथित अवशेषों की डीएनए जांच की अनुमति देने को इच्छुक नहीं है।’’ उन्होंने अपने बयान में रेखांकित किया कि रेंकोजी मंदिर के मुख्य पुजारी रिवरेंड निचिको मोचिजुकी ने वर्ष 2005 में तोक्यों स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर अस्थियों को लौटाने पर जोर दिया था। पत्र के मुताबिक मोचिजुकी ने दूतावास को लिखा, ‘‘मैं महसूस करता हूं कि अगर मैं डीएनए जांच के प्रस्ताव को स्वीकार करता हूं और अस्थियां अतंत: भारत को वापस लौटाई जाती हैं, तो मेरे पिता की आत्मा को अंतत: शांति मिलेगी। इस प्रकार मैं जांच में सहयोग की पेशकश करता हूं।’’मोचिजुकी के पिता ने ही सितंबर 1945 में नेताजी की तथाकथित अस्थियां प्राप्त की थी। मुख्य पुजारी के मूल पत्र का अनुवाद नेताजी की पोती माधुरी बोस ने किया है। पेशे से आईटी पेशेवर बोस ने वर्ष 2015 में बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से मुलाकात कर नेताजी से जुड़े सभी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग की थी। इससे पहले नेताजी की बेटी अनिता बोस ने भी भारत और जापान की सरकार से अनुरोध किया था कि वे उनके पिता की तथाकथित अस्थियों को स्वदेश वापस ले जाने की व्यवस्था करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज