लाइव न्यूज़ :

बहराइच के होटल में मिला नेपाली कम्युनिस्ट नेता कृष्ण बहादुर खड़का का शव, जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2020 08:33 IST

पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाकर होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो वहां कृष्ण बहादुर खड़का (68) का शव मिला.'' उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई.

Open in App

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की कोहलपुर नगर पालिका के वार्ड चेयरमैन और कम्युनिस्ट नेता कृष्ण बहादुर खड़का शहर के एक होटल में मृत पाए गए. पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) त्रयंबक नाथ दुबे ने आज बताया ,'' बुधवार को शहर के कोतवाली नगर इलाके में स्थित शंकर होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने की सूचना होटल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई.

पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाकर होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो वहां कृष्ण बहादुर खड़का (68) का शव मिला.'' उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई.

बुधवार शाम नेपाली सांसद महेश्वर जंग गहतराज 'अथक' के साथ खड़का के पुत्र गजेंद्र, नरपति और दीपक बहराइच पहुंचे. खड़का के परिजनों ने संवाददाताओं को बताया कि खडका 13 जनवरी को बिना कुछ बताए घर से निकले थे और बुधवार को होटल के कमरे में उनके मृत पाए जाने की सूचना मिली.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया