लाइव न्यूज़ :

बैंक की लापरवाही, एक खाते के दो मालिक, एक पैसा डालता रहा, दूसरा निकालता रहा, कहा- मुझे लगा मोदी जी ने डाला है

By भाषा | Updated: November 22, 2019 20:11 IST

इस खाते का एक मालिक इसमें अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा डालता रहा और दूसरा मालिक यह समझकर इसमें से थोड़ा-थोड़ा करके निकालता रहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न योजनाओं के तहत उसे पैसा दे रहे हैं। ऐसा कर उसने इस खाते से करीब 89,000 रुपये की राशि निकाल ली।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई आलमपुर के प्रबंधक राजेश सोनकर ने बताया, ‘‘हुकुम सिंह नाम के दो लोगों को हमारे बैंक द्वारा एक ही बचत खाता नंबर जारी कर दिया गया। रूरई गांव निवासी हुकुम सिंह इस खाते में वर्ष 2016 से पैसे डालता रहा और दूसरा मालिक रौनी निवासी हुकुम सिंह पिछले साल से बैंक आकर इसमें से पैसे निकालता रहा।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के आलमपुर कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा में बैंक द्वारा एक ही नाम के दो लोगों को कथित रूप से एक ही बचत खाता नंबर जारी करने की लापरवाही का मामला सामने आया है।

इसके चलते इस खाते का एक मालिक इसमें अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा डालता रहा और दूसरा मालिक यह समझकर इसमें से थोड़ा-थोड़ा करके निकालता रहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न योजनाओं के तहत उसे पैसा दे रहे हैं। ऐसा कर उसने इस खाते से करीब 89,000 रुपये की राशि निकाल ली।

एसबीआई आलमपुर के प्रबंधक राजेश सोनकर ने बताया, ‘‘हुकुम सिंह नाम के दो लोगों को हमारे बैंक द्वारा एक ही बचत खाता नंबर जारी कर दिया गया। यह लिपिकीय गलती के कारण हुआ।’’ उन्होंने कहा कि इसके बाद इस खाते का एक मालिक रूरई गांव निवासी हुकुम सिंह इस खाते में वर्ष 2016 से पैसे डालता रहा और दूसरा मालिक रौनी निवासी हुकुम सिंह पिछले साल से बैंक आकर इसमें से पैसे निकालता रहा।

सोनकर ने बताया कि घटना का पता 16 अक्टूबर 2019 को उस वक्त चला, जब रूरई के हुकुम सिंह ने बैंक आकर अपने खाते की स्थिति देखी। उन्होंने कहा ,‘‘मैंने चार माह पहले ही इस शाखा का कार्यभार संभाला है और इस मामले की हम जांच कर रहे हैं। खाते से जिसने रूपये निकाले है, उससे रिकवरी की जाएगी।’’

एसबीआई आलमपुर शाखा भिंड जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है। इस खाते में पैसा जमा करने वाले खाता मालिक रूरई गांव निवासी हुकुम सिंह ने बताया, ‘‘मैंने इस बैंक में वर्ष 2016 में खाता खुलवाया था। तब से पैसा डालता रहा। जब पैसा जमा हुआ तो मैंने प्लॉट लेने की सोची। मैं पैसे निकालने 16 अक्टूबर को बैंक गया तो पाया कि मेरे खाते में से 89,000 रुपये किसी ने पहले ही निकाल लिया है। बैंक वाले कहते हैं, जवाब देंगे। चक्कर काटते-काटते एक महीना हो गया है। लेकिन अब तक मुझे मेरे खाते से निकला हुआ 89,000 रुपये दिलवाया नहीं है।’’

वहीं, इस खाते से पैसा निकालने वाले खाता मालिक रौनी निवासी हुकुम सिंह ने कहा, ‘‘हमारा खाता था। हम समझ रहे थे कि मोदीजी हमें पैसा दे रहे हैं। हमारे खाते में पैसा आया तो हमने निकाल लिया। हमारे पास पैसा नहीं था। हमारी मजबूरी थी, इसलिए पैसा निकाला। बैंक वालों की लापरवाही मानी जाएगी।’’ मालूम हो कि ग्राम रूरई निवासी हुकुम सिंह पुत्र रामदयाल ने वर्ष 2016 में खाता खुलवाया था और इसके दो वर्ष बाद ग्राम रौनी निवासी हुकुम सिंह ने भी इसी बैंक में अपना खाता खुलवाया था।

बैंक ने दोनों ही खातों की पासबुक में सिर्फ फ़ोटो अलग-अलग लगाये, जबकि पते से लेकर नाम और खाता क्रमांक एक समान कर देने के कारण ये मामला घटित हुआ। खाता खुलवाने के उपरांत रूरई निवासी हुकुम सिंह हरियाणा में पानी-पूरी का रोजगार करने चला गया और जब वह घर पर आता था तो अपने खाते में पैसे जमा कर देता था, जबकि रौनी निवासी हुकुम सिंह बैंक से अपने खाते से रुपये निकालता रहा। 

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय स्टेट बैंकमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह