लाइव न्यूज़ :

NEET UG Exam 2024: पेपर लीक केस में महाराष्ट्र ATS ने 2 शिक्षकों को किया गिरफ्तार

By आकाश चौरसिया | Updated: June 23, 2024 16:56 IST

NEET UG Exam 2024: नीट-यूजी परीक्षा 2024 में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच महाराष्ट्र एटीएस ने दो शिक्षकों को हिरासत में लिया। गौरतलब है कि बिहार के बाद महाराष्ट्र दूसरा राज्य है, जहां इस तरह की बड़ी कार्रवाई की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनीट यूजी परीक्षा में महाराष्ट्र एटीएस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कियाबिहार के बाद ये बड़ी कार्रवाई महाराष्ट्र में देखने को मिलीफिलहाल अभी पूरी तरह से मामले पर पर्दा उठना बाकी है

NEET UG Exam 2024:नीट-यूजी परीक्षा 2024 में हुई गड़बड़ी और प्रश्न पत्र लीक को लेकर मचे घमासान के बीच महाराष्ट्र एटीएस ने दो शिक्षकों को हिरासत में लिया। गौरतलब है कि बिहार के बाद महाराष्ट्र दूसरा राज्य है, जहां NEET मेडिकल प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि नांदेड़ आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एनईईटी पेपर लीक मामले में शामिल होने के संदेह में संजय तुकाराम जाधव और जलील उमर खान पठान को हिरासत में लिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों जिला परिषद स्कूलों में शिक्षक हैं और लातूर में निजी कोचिंग संस्थान चलाते हैं। इससे पहले बिहार में NEET UG परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोप में पटना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब 'सॉल्वर गिरोह' की जांच कर रही है जो लीक हुए पेपर बेचते हैं और कई परीक्षाओं के लिए प्रॉक्सी उम्मीदवार उपलब्ध कराते हैं।

हालांकि, कुछ देर पहले सीबीआई की ओर से परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर केस दर्ज किया गया है। यह ऐसे समय में कार्रवाई हुई, जब सामने आए परिणाम के बाद से लगातार छात्र इस बात की मांग कर रहे थे कि जरूर कोई बड़ा घोटाला हुआ है। क्योंकि परिणाम में एक साथ 67 छात्रों के 720 में से 720 अंक आ जाना, वो काफी अचरज में डालता है। इसके अलावा ग्रेस मार्क्स से अभ्यर्थियों को पास कर देने पर भी कैंडिडेट्स लगातार हंगामा कर रहे थे कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए। साथ ही नीट-यूजी की परीक्षा पूरी तरह से फिर से कराई जानी चाहिए।

फिलहाल आज उन 1536 अभ्यर्थियों का एग्जाम एनटीए ने कराया, जिन्हें ग्रेस मार्क्स के जरिए पास किया गया था, क्योंकि उन्हें परीक्षा में अतिरिक्त समय नहीं मिला और इस कारण ही उन्हें ग्रेस मार्क्स आवंटित किया गया।

टॅग्स :नीटनेशनल टेस्टिंग एजेंसीमहाराष्ट्रसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप