लाइव न्यूज़ :

NEET Paper Leak Case: महाराष्ट्र कोर्ट ने पेपर लीक मामला CBI को सौंपा, आरोपियों को हिरासत में भेजने की दी अनुमति

By आकाश चौरसिया | Updated: July 1, 2024 13:57 IST

NEET Paper Leak Case: महाराष्ट्र की कोर्ट ने नीट पेपर लीक केस को सीबीआई सौंपने की अनुमति दे दी है और आरोपियों को कस्टडी में भेजने का फैसला सुनाया  है।

Open in App
ठळक मुद्देनीट पेपर मामले की जांच महाराष्ट्र कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी इसके अलावा कोर्ट ने आरोपियों को हिरासत में भेजने की इजाजत भी दीहालांकि, अब तक इस मामले में 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है

NEET Paper Leak Case:महाराष्ट्र की लातूर स्थित कोर्ट ने नीट पेपर लीक केस को सीबीआई सौंपने की अनुमति दे दी है और आरोपियों को कस्टडी में भेजने का फैसला सुनाया  है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपियों को हिरासत में भेजने की इजाजत भी दी। 

इस बीच नीट-यूजी 2024 रिटेस्ट की हुई परीक्षा से जुड़े परिणामों को नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने जारी किए हैं। हालांकि, इस परीक्षा में 1563 कैंडिडेट्स में से सिर्फ 52 फीसदी छात्रों ने एग्जाम दिया था। वहीं, बीते रविवार को एनटीए ने इस परीक्षा से जुड़ी उत्तर-कुंजी जारी किया था। 

हालांकि, हुआ ये था कि 6 परीक्षा केंद्रों में कुछ अभ्यर्थियों के मार्क उनको मिले कम समय के कारण ग्रेस मार्क देकर बढ़ाए गए थे। इसके अलावा कुल 67 कैंडिडेट्स के 720 में से 720 अंक देने से भी एनटीए पर शक गहरा गया था और इसके चलते यह मामला पूरी तरह से एनटीए के इर्द-गिर्द घूम रहा था। 

देश में मई में हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) परीक्षा में धांधली के मामले कई राज्यों से लगातार सामने आ रहे हैं। पेपर लीक मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने गुजरात से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह नई गिरफ्तारी गोधरा में हुई जहां के एक निजी स्कूल के मालिक को पकड़ा गया। 

पंचमहल जिले में गोधरा के निकट स्थित जय जलाराम स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल को सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।पटेल की गिरफ्तारी के साथ ही राज्य में अब तक इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 6 हो गई है। इनमें से 5 को गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया। पटेल के जय जलाराम स्कूल भी उन निर्धारित परीक्षा केंद्रों में से एक था जहां 5 मई को नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी।

टॅग्स :नीटनेशनल टेस्टिंग एजेंसीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप