लाइव न्यूज़ :

संसद के बाहर गिरफ्तार हुईं नीलम आजाद ने किसानों और पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था, घरवालों ने दी जानकारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 13, 2023 21:24 IST

राम निवास ने बताया कि वह परसों हमसे मिलने आई थी और कल यह कहकर चली गई कि वह हिसार जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि हाल के दिनों में उसने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीलम आज़ाद के बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैंकिसानों के विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था हाल के दिनों में उसने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था

नई दिल्ली : संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गिरफ्कार की गई नीलम आज़ाद के बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। नीलम हरियाणा के जींद जिले के घसो खुर्द गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई हिसार से पूरी की है। उनके छोटे भाई ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की। संसद सुरक्षा उल्लंघन की आरोपी नीलम के छोटे भाई राम निवास ने बताया कि हमें कोई सुराग नहीं था कि वह दिल्ली गई थी। हमें बस इतना पता था कि वह अपनी पढाई के लिए हिसार में थी।

राम निवास ने बताया कि वह परसों हमसे मिलने आई थी और कल यह कहकर चली गई कि वह हिसार जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि हाल के दिनों में उसने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था।

हरियाणा में जिंद की रहने वाली नीलम की मां ने कहा कि वह बेरोजगारी को लेकर चिंतित थी। मैंने उससे बात की थी, लेकिन उसने मुझे दिल्ली के बारे में कभी कुछ नहीं बताया। वह मुझसे कहती थी वह इतनी उच्च योग्य है लेकिन उसके पास कोई नौकरी नहीं है, इसलिए मर जाना बेहतर है।

नीलम के छोटे भाई ने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह दिल्ली गई है हमें जानकारी थी कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में है। वह सोमवार हमसे मिलने आई थी और कल लौटी है। वह BA, MA, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil और NET उत्तीर्ण किया है। कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था।

बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक संसद की सुरक्षा में सेंध सुनियोजित थी। 6 आरोपी एक-दूसरे को 4 साल से जानते थे, कुछ दिन पहले रची थी साजिश, टोह ली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी 6 आरोपी संसद भवन के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन केवल 2 लोग ही दर्शक दीर्घा पास हासिल कर सके थे। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या 6 आरोपियों को किसी व्यक्ति या संगठन ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का निर्देश दिया था। लिस सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम छठे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :संसदसंसद शीतकालीन सत्रदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज