लाइव न्यूज़ :

एनडीए बनाम महागठबंधन सरकारः 4400 करोड़ का टेंडर रद्द, नीतीश कुमार ने राजद कार्यकाल में किए गए टेंडरों पर हथौड़ा चलाना शुरू किया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2024 15:59 IST

NDA vs Grand Alliance Government: पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि हर घर में नल का जल पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्दे4000 चापाकल लगाने का लक्ष्य है। 1500 चापाकल अभी तक लगाया जा चुका है। 8000 चापाकल मरम्मत का काम हो चुका है।

पटनाः बिहार में पीएचईडी विभाग में राजद के कार्यकाल में किए गए टेंडरों पर एनडीए सरकार ने हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने शुक्रवार को कहा कि पुराने टेंडर को रद्द कर दिया गया है। अब तक कुल लगभग 4400 करोड़ का टेंडर रद्द किया गया है। उसको नए तरीके से किया जा जाएगा। विभाग नई तकनीक को साथ लेकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि जल की बर्बादी को रोकने के लिए खराब नल और पुराने नलों को नई तकनीक से बदला जाएगा, जिससे पानी खुद बंद हो जाए। बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि हर घर में नल का जल पहुंचे। जल की समस्या को देखते हुए स्पष्ट रूप से निर्देशित भी किया गया है कि कहीं पानी को लेकर किसी को दिक्कत ना हो।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लिए 4000 चापाकल लगाने का लक्ष्य है। 1500 चापाकल अभी तक लगाया जा चुका है और कुछ दिनों में है सभी चापाकल लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल की समस्या को दूर करने के लिए 8000 चापाकल मरम्मत का काम हो चुका है। किसी भी गांव में कहीं भी पानी का दिक्कत नहीं होने दिया जाएगा।

500 टैंकर भी इसको लेकर लगाए गए हैं अगर जरूरत पड़ी तो और भी टैंकर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का जो संकल्प है कि हर घर लोगों को शुद्ध नल का जल पहुंचे उसको लेकर भी लगातार प्रयास कर रहा है। बबलू ने बताया कि बिजली के लिए सौर ऊर्जा के अधिकाधिक प्रयोग के लिए टंकी के ऊपर सोलर प्लेट लगाने जा रहे हैं।

हर जगह पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया जा रहा है। इससे स्वतः टाइम के अनुसार पानी भरेगा और बंद हो जाएगा। बिजली कटने और ट्रांसफार्मर जलने जैसी समस्या का समाधान सोलर के जरिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नल जल में जिन टोलों और वार्डों में अब तक पानी नहीं पहुंचा है उसे भी जोड़ा जाएगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो